Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में सोते रहे सेल्समैन, पंप से छह हजार का पेट्रोल ले उड़े चोर; जंगल में कांबिंग शुरू

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:55 PM (IST)

    चित्रकूट में रात में दो बड़ी चोरियों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं; एक पेट्रोल पंप से 6 हजार का पेट्रोल चोरी हुआ। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रेहूंटिया पेट्रोल पंप से 6 हजार का पेट्रोल चोरी।

    2. सरैंया में चार दुकानों से 4.5 लाख से अधिक की चोरी।

    3. पुलिस ने चोरों की तलाश में जंगल में कांबिंग शुरू की।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली दो बड़ी वारदातें रात में सामने आई हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में नवोदित चोर गिरोह की आहट के बाद पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद ली है, साथ ही जंगल में कांबिंग शुरू की गई है।

    पहली घटना रेहूंटिया स्थित एचपी पेट्रोल पंप की है। रात करीब 2 बजे टेप लगी नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार आई। ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन गंगा और रघुवीर सो रहे थे। कार सवार युवक ने पहले टंकी फुल की फिर पीछे रखी गैलन और एक महिला द्वारा दी गई दूसरी गैलन में भी पेट्रोल भरवाया और फरार हो गए। सुबह हिसाब में 6 हजार से अधिक का अंतर मिला तो सीसीटीवी खंगाले गए।

    मैनेजर सुभाष चंद्र सिंह की तहरीर पर कर्वी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दूसरी वारदात इसी मार्ग पर मानिकपुर के सरैंया गांव में हुई। यहां सराफा दुकानदार दिनेश सोनी समेत चार दुकानों में सेंधमारी कर चोर 4.5 लाख से अधिक का माल उड़ा ले गए।

    रविवार को एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में कार सरैंया की तरफ से आती दिखी है। महज 12 मिनट में वह सरैंया से रेहूंटिया पहुंची। आशंका है कि पाठा और बरगढ़ क्षेत्र में सक्रिय नवोदित गिरोह में स्थानीय और बाहरी युवक शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द राजफाश होगा और किसी भी गिरोह को पनपने नहीं दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अयोध्या-चित्रकूट एक्सप्रेसवे से जगी विकास की आस, पौराणिक मोक्षदा ताल के कायाकल्प की उठी मांग