चित्रकूट में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
चित्रकूट में जमीन विवाद को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने झांसी-मीरजापुर हाईवे पर शव ...और पढ़ें
-1788522017159_m.webp)
HighLights
चित्रकूट में जमीन विवाद के चलते 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या।
आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर झांसी-मीरजापुर हाईवे जाम किया।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। 12 बीघा जमीन और मकान के विवाद में 60 वर्षीय शिवप्रकाश विश्वकर्मा की हत्या से आक्रोशित स्वजन ने शुक्रवार को पुरानी बाजार के अस्पताल चौराहे पर शव रखकर झांसी-मीरजापुर हाईवे जाम कर दिया।
सड़क के बीच शव रखे जाने से करीब आधा घंटा आवागमन प्रभावित हो गया। स्वजन शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बेटी संगीता ने चीखते हुए मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी कर उसे फांसी की सजा देने की मांग की।
सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह ने स्वजन से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित बोधीलाल और उसकी पत्नी अमृता उर्फ छत्तीसन को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आश्वासन के बाद स्वजन ने जाम खोल दिया।
दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
इसके बाद यातायात पुलिस के सिपाही अजय और रामकिशन ने भी शव को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाने में सहयोग किया। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में गुरुवार को 12 बीघा जमीन को लेकर बड़े भाई बोधीलाल ने बेटे गुलाबचंद्र के साथ मिल कर छोटे भाई शिव प्रकाश पर लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- बाढ़ के बाद दरकने लगीं 114 साल पुराने निर्मोही अखाड़े की दीवारें, रोजाना 1000 लोगों को भोजन कराने वाली अन्न सेवा बंद
कर्वी कोतवाली प्रभारी अभय राज सिंह ने बताया कि शेष आरोपित गुलाबचंद्र और हरीशंकर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन ने हाईवे जाम किया था। समझाने और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाए जाने की जानकारी देने के बाद जाम खुल गया।
