विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट के गोपीपुर नाले पर 1.50 करोड़ से बनेगा 30 मीटर लंबा पुल, शासन ने दी निर्माण की मंजूरी

Published: Wed, 02 Sep 2026 06:01 PM (IST)

मानिकपुर-सतना मार्ग पर गोपीपुर नाला के रपटे पर आवागमन की समस्या को खत्म करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गोपीपुर नाला पर 30 मीटर लंबा पुल बनेगा।

  2. पुल निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

  3. जिलाधिकारी ने कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

संवाद सत्र, मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर-सतना मार्ग पर गोपीपुर नाला के रपटे पर बार-बार पानी आने से प्रभावित होने वाले आवागमन की समस्या जल्द खत्म होगी। यहां करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। शासन से पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गोपीपुर, मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रपटे के ऊपर से गोपीपुर नाला का पानी बहता मिला, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।

1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

डीएम ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए पिछले वर्ष कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। अब इसकी स्वीकृति मिल चुकी है और पुल निर्माण के लिए लगभग 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हुई है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ के बाद डॉक्टरों को लेकर आया बड़ा अपडेट, चिकित्सकों की ड्यूटी और अस्पतालों के लिए आदेश जारी

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत पुल निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन की समस्या से स्थायी निजात मिल सके। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए स्थल पर डायवर्जन का कार्य कराया गया है।