बोल-बम के जयघोष से गूंजा पीडीडीयू जंक्शन, प्लेटफॉर्म पर कांवरियों की भीड़
सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को देवघर जाने वाले कांवरियों की भीड़ से पीडीडीयू जंक्शन भगवा रंग में रंग गया। रेल प्रशासन ने सुरक्षा, यात्री सुविधाओं ...और पढ़ें

बोल-बम के जयघोष से गूंजा पीडीडीयू जंक्शन।
HighLights
कांवरियों की भीड़ से पीडीडीयू जंक्शन भगवा रंग में रंगा।
रेल प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।
खानपान स्टालों पर गुणवत्ता व मूल्य सूची की निगरानी।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। सावन की आस्था अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उमड़ती दिखाई दे रही है। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर जाने वाले कांवरियों की भीड़ से शनिवार को जंक्शन परिसर पटा रहा। सुबह से शाम तक अलग-अलग जत्थों में पहुंचे श्रद्धालुओं से प्लेटफॉर्म भगवा रंग में रंगे नजर आए।
कंधे पर कांवड़, हाथ में गंगाजल और जुबान पर बोल-बम के जयघोष के बीच श्रद्धालु ट्रेनों का इंतजार करते रहे। जैसे ही कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती, यात्रियों के बीच चढ़ने की होड़ लग जाती। भीड़ के बीच व्यवस्था संभालने में रेलकर्मी व सुरक्षा बल लगातार जुटे रहे। सावन में कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज सहित भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। ट्रेनों के आगमन के दौरान कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलकर्मियों की सक्रियता बढ़ाई गई है।
खानपान स्टालों पर भी विशेष नजर
कांवरियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन के खानपान स्टालों पर भी रेलवे की विशेष नजर है। यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ निर्धारित दर पर ही बिक्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें और भी
स्टालों पर साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व मूल्य सूची की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
शिफ्टवार बढ़ाई सफाई कर्मियों की ड्यूटी
भीड़ बढ़ने के कारण स्टेशन परिसर में गंदगी की समस्या न बढ़े, इसके लिए सफाई व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। शिफ्टवार सफाई कर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, प्रसाधन कक्ष व अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई कराई जा रही है।
यात्रियों की आवाजाही के दौरान गंदगी होने पर तत्काल सफाई कराने पर जोर है। रेल प्रशासन का प्रयास है कि सावन में बढ़ने वाली भीड़ के बावजूद यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाएगी बड़े बकादारों की लिस्ट, जारी होगी अंतरिम नोटिस