Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाएगी बड़े बकादारों की लिस्ट, जारी होगी अंतरिम नोटिस

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:35 PM (GMT+05:30)

    जौनपुर नगर पालिका परिषद बड़े बकाएदारों से लगभग ढाई करोड़ रुपये की वसूली के लिए उनकी सूची सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करेगी। पहले अंतरिम नोटिस जारी की जा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. जौनपुर नगर पालिका ढाई करोड़ के बड़े बकाएदारों पर कसेगी शिकंजा।

    2. 50 बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर होगी चस्पा।

    3. पहले अंतरिम नोटिस, फिर चित्र सहित सार्वजनिक होगी बकाएदारों की लिस्ट।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। नगर पालिका परिषद टैक्स वसूली के लिए बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। 50 बड़े बकाएदारों पर तकरीबन ढ़ाई करोड़ रुपये का बकाया है। अब बड़े बकाएदारों की सूची जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाएगी।

    बकाएदारों को पूर्व में नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स की अदायगी नहीं की जा रही है, जिससे नगर पालिका के राजस्व को पलीता लग रहा है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी टैक्स वसूली में बरती जा रही उदासीनता को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद बकाएदारों पर अभियान के तहत टैक्स वसूली की तैयारी की गई है।

    तीन से छह वर्ष के हैं बकाएदार

    बड़े बकाएदारों में तमाम ने पांच वर्षों में टैक्स जमा ही नहीं किया। पालिका प्रशासन की ओर से सभी ने टैक्स जमा करने को लेकर समय तो मांगा, लेकिन उसे जमा नहीं किया।

    बकाया पिछले वर्ष ही वसूला जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रोकते हुए नोटिस भेज चेताया गया था। पालिका प्रशासन की पहली प्राथमिकता टैक्स वसूली है। बड़े बकाएदारों के अलावा अन्य नगरवासियों से भी तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये का टैक्स लिया जाना है।

    खबरें और भी

    बैठक में निर्णय लिया गया है कि टैक्स नहीं जमा करने पर बड़े बकाएदारों को एक बार अंतरिम नोटिस दी जाएगी। इसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिए जाने पर सार्वजनिक स्थलों पर चित्र के साथ बड़े बकाएदारों की सूची चस्पा की जाएगी। -धर्मराज, ईओ नगर पालिका, जौनपुर।