पीडीडीयू नगर में प्रशासन का बुलडोजर देख लोग खुद हटाने लगे अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात
पीडीडीयू नगर में प्रशासन का बुलडोजर देख दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। एसडीएम की सख्ती और पुलिस बल की तैनाती से व्यापारियों में भय ...और पढ़ें

पीडीडीयू नगर में प्रशासन का बुलडोजर देख खुद खुद हटाने लगे अतिक्रमण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस को देख दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने लगे। गुरुवार को प्रशासन की सख्ती का असर इस कदर दिखा कि कई व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों के आगे रखा सामान हटाना शुरू कर दिया।
वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। एसडीएम अनुपम मिश्रा के सख्त रुख और कार्रवाई के संकेत के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना और सीओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पूरी तरह सक्रिय है। कार्रवाई की शुरुआत सब्जी मंडी की दक्षिण पटरी से की गई। जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
इसी बीच बुलडोजर भी कोतवाली पहुंच चुका है और सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अतिक्रमण हटाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि कुछ दुकानदार अब भी विरोध के रूप में अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चंदौली में दो सौ भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में जुटा प्रशासन, असहमति जताने वाले व्यापारियों पर पैनी नजर
प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और विकास कार्य के लिए आवश्यक है। ऐसे में इसे खाली कराना अनिवार्य है। वहीं व्यापारी वर्ग विकास कार्य का समर्थन तो कर रहा है, लेकिन अपनी आजीविका को लेकर चिंतित भी है।