चंदौली में दो सौ भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में जुटा प्रशासन, असहमति जताने वाले व्यापारियों पर पैनी नजर
चंदौली के पीडीडीयू नगर में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासन 200 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। व्यापारियों के साथ बैठक बेनतीजा रहने के ब ...और पढ़ें

चंदौली में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 200 भवनों पर चलेगा बुलडोजर, व्यापारियों से गतिरोध जारी।
HighLights
पीडीडीयू नगर में फोर लेन सड़क निर्माण हेतु अतिक्रमण हटेगा।
लगभग 200 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन सख्त।
व्यापारियों से बैठक बेनतीजा, बुधवार से कार्रवाई शुरू।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। फोर लेन सड़क निर्माण में बाधा बने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और व्यापारियों के बीच टकराव तेज हो गया है। मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली में आयोजित मैराथन बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चिन्हित अतिक्रमण हर हाल में हटेगा और इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। फोर लेन की डिजाइन को कोई फेरबदल नहीं होगी।
शासन स्तर पर जो स्वीकृति मिली है। उसी पर काम होगा। अगर बीच में किसी भी तरह का अवरोधक उतपन्न किया जाएगा तो सख्त कर्रवाई होगी। चाहे वो जो भी हो। लोगों के यह भी अपील है कि विकास कार्य में किसी भी तरह का अवरोध न उतपन्न करें। बता दें कि नगर में सड़क के मध्य से 52 फिट लिया जाएगा। जिसमें डिवाइडर, सड़क, केसी ड्रेन (कर्व चैनल), ड्रेन और डक्ट का निर्माण होना है।
इसके अलावा नगर में 200 मकानों को भी तोड़ा जाएगा। बैठक में एसडीएम अनुपम मिश्रा, अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार व थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापारियों की ओर से चन्द्रेश्वर जायसवाल, राजीव जयसवाल, रोहित सचदेव, डॉक्टर अजित जायसवाल व विकास सिंह आदि लोग थे।
बैठक बेनतीजा, बढ़ा गतिरोध, कर्रवाई की तैयारी
व्यापारियों ने प्रशासन से समय देने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने इसे ठुकरा दिया। बैठक के दौरान कई बार तीखी बहस भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इससे व्यापारियों में असंतोष बढ़ गया है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने दो टूक कहा कि बुधवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लाल निशान तक किए गए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे और किसी को छूट नहीं मिलेगी।
खबरें और भी
तीन दिन पहले दी जा चुकी है चेतावनी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पहले ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी है। हालांकि, जो लोग स्वयं अतिक्रमण हटाएंगे। उन्हें मानवीय आधार पर सीमित समय दिया जा सकता है।प्रशासन ने तय किया है कि अभियान की शुरुआत रेलवे की भूमि से की जाएगी, ताकि फोर लेन निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जा सके। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते कार्रवाई कुछ दिन टली थी, लेकिन अब इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
फोर लेन निर्माण के बाद मिनी महानगर को जाम से मिलेगा निजात
अधिकारियों के अनुसार फोर लेन सड़क निर्माण पूरा होने के बाद नगर में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में संकरी सड़कों और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। ऐसे में यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। नगर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोजाना लगभग 20 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों से सफर करने के लिए आते है। उन्हें रोज सड़क पर जाम से दो-चार होना पड़ता है। इसके साथ ही नगर व्यापार को लेकर भी बड़ा हब है। नगर में सड़क से ज्यादा अंदर दुकाने फैली हुई है। यहां पर बिहार से मार्केटिंग करने वालों की कतार लगी रहती है। नगर में फोर लेन निर्माण विकास का एक नया खाका तैयार करेगा।