Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में मालिक के उकसाने पर पिटबुल ने बोला युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल; दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

    By Ravindra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 09 Mar 2026 01:32 PM (IST)

    Bulandshahr News : बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित सुखलापुर गांव में 17 फरवरी को मयंक चौधरी पर एक पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घा ...और पढ़ें

    पिटबुल कुत्ते का प्रतीकात्मक फोटो

     पिटबुल कुत्ते का प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पिटबुल कुत्ते ने युवक को कई जगह काटा

    2. पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया मुकदमा।

    संवाद सहयोगी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। पिटबुल कुत्ते के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सुखलापुर निवासी विकास चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 17 फरवरी की सुबह उसका पुत्र मयंक चौधरी घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान गांव निवासी अंशुल व युग पिटबुल कुत्ता घुमाने लाये। आरोप लगााय कि आरोपित अंशुल व युग ने कुत्ते को इशारा कर उनके पुत्र की ओर उकसा दिया।

    पिटबुल कुत्ते ने उनके पुत्र को कई जगह काट लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के अस्पताल में मयंक का उपचार चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ-हापुड़ मार्ग पर हादसे के बाद बुलंदशहर के ज्वेलर्स की कार से बारह लाख का सोना चोरी

    वृद्धा पर बोला हमला, एक ही परिवार के चार लोगों पर मुकदमा

    ककोड़ थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर वृद्धा के साथ मारपीट मामले में एक ही परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव बैलाना निवासी रामो देवी पत्नी देशराज ने एक दर्ज मुकदमे में बताया कि वह 60 वर्षीय वृद्धा है। उनके खेत में घुसकर कुछ लोग फसल खराब कर देते थे। बीते माह 25 फरवरी की दोपहर उसके खेत में पूजा पत्नी किरनपाल व उसकी पुत्रियां भावना व मनीषा घुसकर फसल काट रही थीं। किरनपाल बाहर खड़ा था।

    पीड़िता के विरोध करने पर उक्त चारों ने मिलकर लात घूंसों व डंडों से मारपीट कर दी। आरोपित किरनपाल ने पीड़िता के सिर पर दरांती से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास कार्य करने वाले लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को आरोपितों से बचाया। बताया कि आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार मौके से फरार हो गये।

    खबरें और भी

    आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस न तो पीड़िता का मेडिकल कराया और न ही आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में जानलेवा मांझे के कारण हादसे जारी, अब स्कूटी सवार बुजुर्ग हुए जख्मी; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती