मेरठ-हापुड़ मार्ग पर हादसे के बाद ज्वेलर्स की कार से बारह लाख का सोना चोरी
Meerut News : मेरठ-हापुड़ हाईवे पर एक ज्वेलर्स की कार और टेंपो की टक्कर के बाद 12 लाख रुपये का सोना चोरी हो गया। खुर्जा निवासी दीपांशु अपनी कार से 80 ...और पढ़ें

घटना के बाद पीड़ित कारोबारी दीपांशु से पूछताछ करती पुलिस। जागरण
HighLights
मेरठ-हापुड़ हाईवे पर कार व टेंपो की हुई टक्कर।
व्यापारी के स्वजन ने किया थाने पर हंगामा।
संवाद सूत्र, जागरण खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-हापुड़ हाईवे पर रविवार रात ग्राम नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कालेज के पास ज्वेलर्स की कार व टेंपो में भिड़ंत हो गई। टेंपो चालक व कुछ लोगों ने ज्वेलर्स से मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसी दौरान किसी ने ज्वेलर्स की कार में रखा करीब बैग चोरी कर लिया। इसमें 12 लाख का सोना था।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया तो ज्वेलर्स व स्वजन ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि पुलिस मामले पर लीपापोती करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा निवासी दीपांशु पुत्र जितेंद्र ने बताया कि उसकी खुर्जा में ज्वेलरी की दुकान है। रविवार शाम वह घंटाघर स्थित देव ज्वैलर्स से 12 लाख रुपये का करीब 80 ग्राम सोना कार से लेकर चला। कार मेरठ-हापुड़ हाईवे पर ग्राम नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कालेज के पास पहुंची। तभी मेडिकल कालेज से निकले टेंपो से कार की भिड़ंत हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते में टेंपो चालक ने ज्वेलर्स से आनलाइन 10 हजार रुपए लिए।
यह भी पढ़ें- Delhi-Saharanpur highway पर भारत सरकार के अफसर बनकर करते थे ठगी, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वेलर्स ने बताया कि एक किमी आगे जाने पर उसने चेक किया तो कार से ज्वेलरी का बैग गायब था। उसने स्वजन व पुलिस को घटना की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोना चोरी का मामला संदिग्ध बताया। इस पर पीड़ित के स्वजन ने जमकर हंगामा किया और पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कार्रवाई के बजाए लीपापोती का आरोप लगाया।
पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरिओम गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.