पहले डेटिंग APP पर की दोस्ती, फिर होटल बुलाकर आरोपियों ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, ऐंठे ₹35 हजार
एक 25 वर्षीय युवक को डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर लखनऊ के एक होटल में बुलाया गया। वहां उसे नग्न कर वीडियो बनाया गया, 10 हजार रुपये नकद और एटीएम से 25 हजार र ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। डेटिंग एप पर दोस्ती कर युवक को जाल में फंसाया। लोकेशन भेजकर पर्वतपुर चौराहा स्थित होटल के कमरे पर बुलाया। वहां आरोपित और उसके तीन साथियों ने युवक को नग्न कर वीडियो बनाया और दस हजार रुपये छीनकर धमकाते हुए एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये और ऐंठ लिए।
उसके बाद धमकाकर भगा दिया। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल व सर्विलांस सेल की मदद से जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवक ने बताया कि डेटिंग एप पर एक युवक से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम अभिषेक वर्मा निवासी पांडेय टोला अलीगंज बताया। चैटिंग के बाद उनके बीच मुलाकात की बात तय हुई। पीड़ित लोकेशन के आधार पर पर्वतपुर चौराहा जीसीआरसी कॉलेज के पास एके गैलेक्सी होटल पहुंचा।
वहां उसकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से हुई। दोनों एक कमरे में चले गए। पीड़ित ने बताया कि करीब दस मिनट बाद राजन कश्यप, रिशु कश्यप व शिवम सिंह कमरे में घुस गए। सभी लोगों ने उसे धमकाकर कपड़े उतरवाए। उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर जेब में रखे दस हजार रुपये छीन लिए।
आरोपितों ने और रुपये की मांग की। पीड़ित ने रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपितों ने एटीएम कार्ड और पासवर्ड पूछकर 25 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपितों ने धमकाया कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। उसके बाद पीड़ित को कमरे से भगा दिया।
खबरें और भी
हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने परिजन को जानकारी दी। उसके बाद शुक्रवार को बीकेटी थाने में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में मोबाइल के विवाद में किरायेदार महिला ने बुला ली पुलिस, दहशत में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान