बुलंदशहर में फर्जी डॉक्यूमेंट से बैनामा कर 1.46 लाख की ठगी, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर एक सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी और उसके दो भाइयों से ₹1.46 करोड़ की ठगी की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद सात आरोपिय ...और पढ़ें

फर्जी डॉक्यूमेंट से बैनामा कर 1.46 लाख की ठगी। AI जेनेरेटेड फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, ककोड़। फर्जी दास्तावेज से बैनामा कर दिल्ली डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उसके दो भाईयों से एक करोड़ 46 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच के बाद सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव म्याना निवासी कंछी पुत्र जगन ने बताया कि वह डाक विभाग दिल्ली से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसकी व उसके भाई हरप्रसाद व रनवीर की जमीन जेवर एयरपोर्ट में अधिग्रहित हो चुकी है। मुआवजा मिलने के बाद तीनों भाइयों ने जमीन खरीदने की योजना बनाई।
एक दिन उन्हें थाना रबूपुरा के गांव करौली निवासी प्रवेश ने उनसे कहा कि उसकी नजर में एक जमीन बिक्री की है। इस पर प्रवेश उर्फ बंटी भाटी उसको गांव कपना निवासी प्रवीण के यहां ले गया। प्रवेश प्रापर्टी डीलर का कार्य करता है। प्रवेश ने उसको अपने जानकार की जमीन दिलाने की बात कही।
झाझर पहुंचने पर वहां पर गोली उर्फ कुलदीप निवासी अख्तयारपुर, बसंत निवासी गांव लड़ूकी मिले। यह सभी लोग प्रोपर्टी का कार्य करते हैं। ये लोग उसे कपना गांव में परवीन पुत्र सुंदर के यहां ले गये। परवीन ने कहा कि जिस जमीन को जोत रहा है। वह उस जमीन के असली मालिक को जानता है।
खबरें और भी
जमीन को पहले हमने ही विजय चौहान पुत्र लज्जाराम निवासी सदरपुर जिला गौतमबुद्धनगर से मनोज सिंघल पुत्र महानंद प्रसाद अग्रवाल निवासी दिल्ली को दिलाी थी। अब जमीन को ये बेच रहे हैं और 15 लाख रुपया कच्चा बीघा की मांग कर रहे हैं। खतौनी देखने के बाद वह जमीन खरीदने को तैयार हो गए।
इसी साल आठ फरवरी को आरोपितों ने उसे व उसके भाइयों को झाझर बुलाया। जमीन दिखाने के बाद एक करोड़ 46 लाख 75 हजार में सौदा हो गया। बयाने में सात लाख रुपये दिए गए। बैनामा करने से पहले खाते में डिजिटल भुगतान व नकदी के रूप में किया गया।
आरोप है कि 22 मार्च 2026 को खुर्जा तहसील में आरोपितों में से मनोज प्रताप उर्फ मनोज सिंघल निवासी पिलखुव ने अपने को असली मालिक बनकर बैनामा कर दिया। ठगी का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की गई।
थाना प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपित परवेश उर्फ बंटी भाटी निवासी गांव करौली थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर, पंकज राघव, गोली उर्फ कुलदीप निवासी अख्तयारपुर थाना ककोड़, बसंत निवासी गांव लडूकी थाना ककोड़, परवीन निवासी गांव कपना थाना ककोड़, राजू व प्रमोद निवासीगण गांव भाईपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।