Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय ट्रक के पहिये के नीचे आया बाइक सवार युवक, मौके पर मौत

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:49 AM (IST)

    बिजनौर में गन्ने के ट्रक को ओवरटेक करते समय 20 वर्षीय इमरान अली बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक की मौत

    2. बिजनौर के नहटौर-नगीना मार्ग पर हुआ हादसा

    3. ईद के दिन गांव सेढा में छाया मातम

    संवाद सूत्र, जागरण, बिजनौर। नहटौर-नगीना मार्ग पर शनिवार शाम गांव तरकौली के पास गन्ने के ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। युवक की मौत से ईद की खुशियां मातम में छा गई।

    नहटौर थाना क्षेत्र के गांव सेढा निवासी 20 वर्षीय इमरान अली पुत्र रियासत अली अपने साथी उजैफा के साथ बाइक पर नगीना से नहटौर की ओर जा रहा था।

    नहटौर-नगीना मार्ग पर गांव तरकौली के पास ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक गन्ने के ट्रक की चपेट में आ गई। इसी दौरान इमरान ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।

    इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त उजैफा मामूली रूप से घायल हो गया। इमरान की मौत से ईद के त्योहार के दिन गांव सेढा में शोक छा गया।

    मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वजन शव को बिना कानूनी कार्रवाई के ले गए हैं।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में मामा के घर रह रही युवती की हत्या कर शव काली नदी में फेंका, टूटी मिली गले की हड्डी