बुलंदशहर में मामा के घर रह रही युवती की हत्या कर शव काली नदी में फेंका, टूटी मिली गले की हड्डी
बुलंदशहर के ग्यासपुर गांव में काली नदी से एक युवती सविता का शव बरामद हुआ है। छह दिन पहले लापता हुई 21 वर्षीय सविता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने ग्यासपुर गांव निवासी युवती का शव गांव के बॉर्डर स्थित काली नदी से बरामद किया। युवती छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की हत्या होने की पुष्टि हुई है। इससे साफ है कि युवती की हत्या कर शव काली नदी में फेंका गया था। युवती अपनी ननिहाल में रहती थी।
स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसूपुर चंदियाना निवासी 21 वर्षीय सविता पुत्री बिजेंद्र कुमार अपने मामा जगपाल पुत्र बाबूलाल निवासी गांव ग्यासपुर थाना कोतवाली देहात के यहां रहती थी। सविता के माता-पिता की लगभग 19 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, उस समय वह तीन वर्ष की थी, जिसके बाद से सविता अपनी ननिहाल में मामा के पास रहती थी।
14 मार्च की सुबह सविता अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक उसके वापस घर नहीं आने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक उसका कहीं पर भी अता-पता नहीं लगने पर स्वजन से थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई और तभी से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर ग्यासपुर और नीमखेड़ा गांव के मध्य स्थित काली नदी से सविता का गली-सड़ी अवस्था में शव बरामद कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा। शव मिलने बाद ग्रामीण दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने की आशंका जता रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- HPCL डबल मर्डर: हत्यारे अजय प्रताप के ठिकानों पर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', मददगारों में हड़कंप!
उक्त घटना के बाद से सविता के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गले की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की टीम का कहना है कि शव गला-सड़ा होने के कारण दुष्कर्म होने का पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती का शव उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया और स्वजन ने ग्रामीणों के साथ उसका गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन के अनुसार युवती कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामफल सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात