Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:59 PM (IST)

    भदोही के गोपीगंज क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुं ...और पढ़ें

    गोपीगंज क्षेत्र के हरदेवपुर गांव में चोरी के बाद टूटा बाक्स व बिखरे सामान।

    गोपीगंज क्षेत्र के हरदेवपुर गांव में चोरी के बाद टूटा बाक्स व बिखरे सामान।

    HighLights

    1. गोपीगंज में दो घरों में लाखों की चोरी हुई।

    2. सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर चोर फरार।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाले जा रहे।

    जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकमानधाता हरदेवपुर गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक साथ दो मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

    गांव निवासी चंद्र कुमार पांडेय पुत्र राज कुमार पांडेय के अनुसार घटना रात 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई। उनके पिता राजकुमार बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकले थे।

    इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोरों ने चंद्रकुमार के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में रखे बक्से, अटैची और आलमारी को तोड़ डाला।

    चंद्र कुमार ने बताया कि आलमारी से सोने का हार, चैन, दो जोड़ी कमरबंद, नथिया, पैजनी समेत 6 सोने की अंगूठियां चुरा लीं। इसके बाद चोर छत पर पहुंचे और खाली डब्बे वहीं फेंक दिए। फिर बगल में रमेश कुमार पांडेय के घर की छत से होते हुए उनके मकान में घुसे और वहां से 5 हजार रुपये नकद व चांदी की पायल लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए। घटना की सूचना पीआरबी पुलिस को दी गई।

    सूचना पर पीआरबी के साथ गोपीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही आसूचना तंत्र सक्रिय कर दिया है। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में भैंस को खेत से हांकना पड़ा भारी, पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने ध्वस्त कराया मकान