Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने ध्वस्त कराया मकान

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:36 PM (IST)

    जौनपुर के मछलीशहर तहसील के बरावां गांव में सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय क ...और पढ़ें

    सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान पर चला बुलडोजर। AI जेनरेटेड फोटो

    सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान पर चला बुलडोजर। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. मछलीशहर के बरावां गांव में अतिक्रमण पर कार्रवाई।

    2. सार्वजनिक भूमि पर बने 40 साल पुराने मकान को ढहाया।

    3. तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश का अनुपालन।

    जागरण संवाददाता, मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के बरावां गांव में सार्वजनिक भूमि पर 40 साल पुराने बने मकान को प्रशासन में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से ढहवा दिया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ उक्त कार्रवाई न्यायालय द्वारा पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में की गयी।

    तहसील क्षेत्र के बरावां गांव की गाटा संख्या 558 और 559 क्रमशः चक मार्ग और नवीन परती खाते की जमीन है। जिस पर सुनील, सुशील, सुधीर पुत्रगण सरजू प्रसाद ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था।

    तहसीलदार न्यायालय से उनके खिलाफ बेदखली आदेश पारित हो चुका था। लेकिन कब्जाधारी स्वयं जब कब्जा नहीं हटाए तो तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की सहायता से उक्त मकान को जमींदोज कर दिया।

    उक्त कार्यवाही को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां इकट्ठी हो गई। इस संबंध में तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि विपक्षी द्वारा चकमार्ग और नवीन परती खाते की भूमि पर अवैध कब्जा साबित हो चुका था।

    विपक्षी को कानून सम्मत पूरा समय स्वयं से अवैध कब्जे को हटाने के लिए दिया गया। लेकिन जब उसने स्वयं से नहीं हटाया तो प्रशासन ने बलपूर्वक सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को खाली करवा दिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश और भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ: ललिता के परिवार को उकसाकर दिग्विजय और रवि ने रोका था रास्ता, 16 पर मुकदमा दर्ज