Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हम दिखावा नहीं करते...', भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, भावुक होकर दिया न्याय का भरोसा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:22 PM (IST)

    भोजपुरी अभिनेता और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में उनकी मां आशा देवी से मुलाकात की। ...और पढ़ें

    भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, भावुक होकर दिया न्याय का भरोसा

    भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, भावुक होकर दिया न्याय का भरोसा

    HighLights

    1. पवन सिंह ने भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी से मुलाकात की।

    2. न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ रहने का आश्वासन दिया।

    3. मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में उनकी मां आशा देवी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल मां का हाथ थामते हुए न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया है।

    बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पटना में हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार को पवन सिंह (Pawan Singh) ने भी अपनी आधिकारिक फेसबुक आईडी से भरत तिवारी की मां आशा देवी के साथ एक तस्वीर साझा की।

    आशा देवी ने दिया पवन सिंह को आशीर्वाद

    तस्वीर में आशा देवी पवन सिंह के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। प्रसारित वीडियो में पवन सिंह भावुक दिखाई देते हैं।

    वह आशा देवी से कहते हैं, "हम दिखावा नहीं करते... पवन सिंह कहीं दूर के नहीं, घर के ही हैं। न्याय की लड़ाई में हर कदम पर आपके साथ हूं।" उनके इस आश्वासन पर आशा देवी भी भावुक हो जाती हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीर को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग पवन सिंह के इस कदम की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को और मजबूती मिलने के रूप में देख रहे हैं।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पहले से ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार बयानबाजी जारी है। ऐसे में पवन सिंह की यह मुलाकात एक बार फिर इस मामले को चर्चा के केंद्र में ले आई है।

    इससे पहले भरत तिवारी के स्वजन की मुलाकात भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के परिजनों से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर में एक्शन, विवादों में घिरे जगदीशपुर SDO संजीत कुमार हटाए गए