Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती के दुबौलिया में झाड़ियों में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 11:57 AM (IST)

    बस्ती के दुबौलिया में सिरसिया गांव के पास एक नर्सरी बाग की झाड़ियों में कपड़े में लिपटा नवजात का शव झोले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. दुबौलिया के सिरसिया गांव में नवजात का शव मिला।

    2. नर्सरी बाग की झाड़ियों में झोले में लिपटा था शव।

    3. दुबौलिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, दुबौलिया, बस्ती। सिरसिया गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित नर्सरी बाग की झाड़ियों में कपड़े से लिपटा झोले में एक नवजात का शव मिला। दुबौलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

    बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे सिरसिया गांव को जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के निकट नर्सरी बाग की झाड़ियां में कौवा की झुंड देखा। ग्रामीण नजदीक गए तो देखा, कपड़े में लिपटा झोले में रखा एक नवजात का शव पड़ा था। जिसकी सूचना पर मौके पर डायल 112 व दुबौलिया पुलिस की टीम पहुंची।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में शादी से पहले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

    थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया चौकीदार के तहरीर पर शव का पंचनामा बनाकर शिनाख्त के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शिशु को देखकर लग रहा है। वह एक-दो घंटे पहले का मामला रहा होगा। हालांकि आसपास छानबीन की जा रही है।