बस्ती में शादी से पहले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी
बस्ती के केशवपुर गांव में महेश सिंह नामक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसकी 28 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि पुलिस ने ...और पढ़ें

फाइल फोटो महेश। जागरण
HighLights
युवक महेश सिंह का शव पेड़ से लटका मिला।
परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।
28 अप्रैल को होनी थी मृतक की शादी।
संवाद सूत्र, विक्रमजोत, बस्ती। केशवपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान महेश सिंह 24 पुत्र स्वर्गीय बजरंग सिंह निवासी केशवपुर के रूप में हुई है। यह घटना परशुराम थाना क्षेत्र की है।
महेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनका विवाह आगामी 28 अप्रैल को होना तय था।बुधवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो उन्होंने गांव के बाहर बांध के समीप स्थित तूत के पेड़ पर एक युवक को लटका देखा। पास जाकर देखा तो शव केशवपुर निवासी महेश सिंह का है।
घटना की खबर स्वजन को दी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक के भाई जय सिंह ने आरोप लगाया कि महेश की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बस्ती के केनौना में बनेगा नया बिजली घर, 40 गांवों को होगा सीधा फायदा
उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और अधिकांश लोग इसे आत्महत्या न मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची परसरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । घटना में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।