Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती की महिलाएं बनाएंगी श्रीराम नाम के झोले, गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:17 PM (IST)

    बस्ती में पहल संस्था से जुड़ी महिलाएं रामायण की चौपाइयों वाले झोले बनाएंगी, जो छात्रों के बीच प्रभु राम के प्रति आस्था बढ़ाएंगे। इसके साथ ही, 25 मई को ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पहल संस्था ने 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी।

    2. रामायण चौपाई वाले झोले बनाएंगे, सनातन संस्कृति बढ़ाएंगे।

    3. 25 मई को 2000 महिलाएं गाएंगी राम सोहर।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। जनपद में स्वयं सेवा संस्थान से जुड़ी महिलाएं श्रीराम के नाम पर झोला बनांएगी। इस झोले की खास बात होगी कि इस पर रामायण की चौपाई लिखी होगी। यह झोला विभिन्न विश्वविद्यालयों, कालेजों के छात्रों के कंधे पर नजर आएगा। यदि किसी का ध्यान इस झोले की तरफ जाएगा तो उनमें न सिर्फ प्रभु राम के प्रति आस्था बढ़ेगी, सकारात्मक उर्जा का भी संचार होगा।

    झोला निर्माण को लेकर मंगलवार को प्रेक्षागृह प्रांगण में पहले चरण में पहल संस्था द्वारा एक हजार महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इन महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह अपने घर-परिवार की जीविका ठीक से चला सकती हैं।

    जगतगुरु आदि शंकराचार्य के प्रकट्य दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख उद्यमी रश्मि चतुर्वेदी ने कहा कि भाई मनीष मिश्र के प्रयास से बस्ती जनपद के कई गांवों में महिलाएं गुड़-दूध से निर्मित पेड़ा तैयार कर रही हैं।

    देश-विदेशों में जब यहां का प्रसाद राम नाम के झोले में जाएगा तो देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और पहल के संस्थापक मनीष मिश्र ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की एक कड़ी का हिस्सा है। झोले पर रामायण से जुड़े सूत्र वाक्य अंकित होंगे। यह कार्य भी महिलाएं संभालेंगी।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-22 at 2.12.03 PM

    यह भी पढ़ें- दारोगा जी की चौखट पर प्रेमी का 'पहरा', बारात निकलने से पहले दी ऐसी धमकी कि घर से बाहर नहीं निकले दूल्हे राजा

    बताया कि समूह का नाम भी देश की उन महिलाओं के नाम पर दिया गया है, जिन्होंने देश की आजादी और समाज हित में अपने योगदान दिए हैं। सनातन संस्कृति को बढ़ाना और हिंदू राष्ट्र की दिशा में यह पहल है।

    कहा कि सभी हमारी मां और बहनें हैं। यदि इनकी समृद्धि से परिवार और गांव समृद्ध होगा। गांव की समृद्धि से जिला का नाम होगा और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना सकार होगा। 25 मई को बस्ती एक नई उपलब्धि हासिल करने जा रहा है, जब एक साथ दो हजार महिलाएं राम जी का सोहर गाकर गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराएंगी। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, प्रमुख व्यवसायी जीडी मिश्र व संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।