Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दारोगा जी की चौखट पर प्रेमी का 'पहरा', बारात निकलने से पहले दी ऐसी धमकी कि घर से बाहर नहीं निकले दूल्हे राजा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 12:25 PM (IST)

    बस्ती में एक प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में दारोगा की बरात रुकवा दी और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। पुलिस ने मौके पर जांच की, लेकिन कोई तहरीर न मिलने के क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रेमी ने दारोगा की बरात रोककर शादी की।

    2. प्रेमिका ने भी प्रेमी से शादी की इच्छा जताई।

    3. पुलिस ने बिना शिकायत कोई कार्रवाई नहीं की।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। एक प्रेमी ने दारोगा की बरात रोक दी और खुद अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। खुशियों वाले घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, आंगन में बरात निकलने की तैयारियां जोरों पर थीं। गाजे-बाजे सज चुके थे और दूल्हा घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि तभी प्रेमी फिल्मी अंदाज में शादी रोकवाने में कामयाब रहा।

    उसने घर वालों से प्रेमिका से बात कराई और स्वजन की रजामंदी से शादी कर ली। घटना दुबौलिया क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव की है। प्रेमी की शादी बस्ती के ग्रीन वैली लान में सम्पन्न हुई है। मौके पर बरामद युवक की गाड़ी भी पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया है। कोई तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

    घटना सोमवार शाम 20 अप्रैल की है। शहर के मैरिज हाल के निकलने की तैयारी में थी और रिश्तेदार और ग्रामीण बरात की रवानगी के जश्न में डूबे थे। इसी बीच, वधू का कथित प्रेमी अपने कुछ साथियों के साथ कार से दूल्हे के घर पहुंच गया। युवक ने खुलेआम हंगामा शुरू कर दिया और दूल्हे के पिता व अन्य स्वजन को ललकारते हुए कहा कि यदि बरात आई, तो अंजाम बुरा होगा।

    बरात रुकने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्वजन ने पीआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पीआरवी ने जांच-पड़ताल की। जांच पड़ताल में जो मामला सामने आया, उसके अनुसार पकड़ी चौहान के एक दारोगा की शादी मड़वानगर के कोतवाली बस्ती में एक चौधरी परिवार में तय हुई थी। तभी संतकबीर नगर के मेहदावल क्षेत्र के एक गांव का युवक दारोगा के गांव पहुंचकर अपनी फोटो उस लड़की के साथ दिखाया और बताया कि हम दोनों के बीच 12-13 वर्ष से बातचीत होती है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बस्ती के दुबौलिया में झाड़ियों में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

    प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बात कराई, प्रेमिका ने भी कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकती। लड़के के घर वाले और रिश्तेदार नाराज हुए तो प्रेमी साथियों संग अपनी कार छोड़ कर फरार हो गया। प्रेमी-प्रेमिका की शादी उसी मैरेज हाल में सम्पन्न कराई है।

    थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी का कहना है कि युवक की गाड़ी को उसके स्वजन को सिपुर्द कर दिया गया है। किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।