विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में मरम्मत कार्य के चलते गोरखपुर-अमृतसर समेत कई ट्रेनें लेट, कई का बदला गया समय

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:35 PM (IST)

बस्ती के घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। गोरखपुर-अमृतसर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलेंगी या पुनर्निर्धारित की जाएंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. घाघरा घाट पर रेलवे इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है।

  2. गोरखपुर-अमृतसर समेत कई ट्रेनें देरी से चलेंगी।

  3. कुछ ट्रेनें मार्ग में नियंत्रित या पुनर्निर्धारित होंगी।

जागरण संवाददाता, बस्ती। घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते प्री-नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कई ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से पुनर्निर्धारित करने और कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (22423) सात सितंबर को गोरखपुर से 100 मिनट देर से रवाना होगी।

वहीं अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (15532) भी सात सितंबर को अमृतसर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। इसके अलावा कटिहार-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (09190) आठ सितंबर को मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

बताया कि ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (15046) छह सितंबर को रास्ते में 45 मिनट, जबकि यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (22534) नौ सितंबर को 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस (12598) और साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस (19409) भी क्रमश: 10 सितंबर को 75 और 120 मिनट पुनर्निर्धारित रहेंगी।

यह भी पढ़ें- बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर बढ़ा दबाव, कई क्षेत्रों में कटान का खतरा बरकरार