Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती के केनौना में बनेगा नया बिजली घर, 40 गांवों को होगा सीधा फायदा

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:46 PM (IST)

    बस्ती के हर्रैया में केनौना में नया बिजली घर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे 40 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। यह बिजली घर लो वोल्टेज और ब् ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बस्ती। विद्युत वितरण खंड हर्रैया में केनौना के रूप में नया बिजली घर बनाने की कवायद तेज हो गई है। विधायक अजय सिंह की पहल पर बिजली घर का प्रस्ताव बनाकर प्रबंध निदेशक व पावर कारपोरेशन काे उपलब्ध करा दिया गया है। माना जा रहा है कि कभी भी प्रस्ताव पर शासन मुहर लगा सकती है। इसके लिए बिजली विभाग ने अपनी तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

    वहीं कप्तानगंज के विधायक कवीन्द्र चौधरी अतुल की पहल पर नए बिजली घर की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई है। विभाग ने इसकी आवश्यकता नहीं जताई है।

    विक्रमजोत के सुदूरवर्ती गांवों में बिजली समस्या को देखते हुए विधायक अजय सिंह ने बिजली घर बनाने के लिए लगभग पांच वर्ष से प्रयास किया । इसके लिए विभिन्न बैठकों में आवाज उठाई। शासन स्तर तक लगातार मामला पहुंचा। उच्चाधिकारियों केे निर्देश पर विभाग ने बिजली घर बनाने के लिए भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया है।

    विद्युत वितरण खंड हर्रैया के अधिशासी अभियंता अजय मौर्य ने बताया कि इस बिजली घर में पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 40 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति इस नए बिजली घर से देने का प्रस्ताव है। इसमें छावनी, विक्रमजोत, मखौड़ा, श्रृंगीनारी, अमारी बाजार उपकेंद्र के लोड को कम किया जाएगा।

    इन सभी उपकेंद्रों के फीडर पर भार कम होने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। ब्रेक डाउन की समस्या कम हो जाएगी। इससे सुदूरवर्ती गांवों को नजदीक उपकेंद्र होने से विभागीय योजनाओं की प्राप्ति में भी आसानी होगी।

    दूसरी तरफ कप्तानगंज के विधायक कवीन्द्र चौधरी अतुल ने गोनहा में बिजली घर स्थापित करने के लिए विधानसभा में सवाल किया था। विभाग ने उनके सवाल के क्रम में व्यावहारिक अध्ययन किया जिसमें अभी नए बिजलीघर की आवश्यकता नहीं समझी गई है।

    खबरें और भी

    मुख्य अभियंता विद्युत वितरण विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि केनौना में बिजली घर बनाने की रिपोर्ट उच्च स्तर से मांगी गई थी। रिपोर्ट बनाकर भेज दिया गया है। शासन स्तर से नए बिजली घर के स्वीकृति मिलने की औपचारिकता अभी बाकी है। पूरी संभावना है कि शीघ्र ही जनपद को नए बिजली घर की सौगात मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में अब ओवरलोड का नहीं चलेगा बहाना, बिजली जाने पर होगी तकनीकी जांच