Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में गैस सिलेंडर संकट: उपभोक्ता परेशान, प्रशासन बेबस

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 01:49 PM (IST)

    बस्ती में रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लंबी कतारें लगने के बावजूद पर्ची नहीं मिल रही, जिससे लो ...और पढ़ें

    रत्नाकर गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेकर लाइन लगाए उपभोक्ता। जागरण

    रत्नाकर गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेकर लाइन लगाए उपभोक्ता। जागरण

    HighLights

    1. सुबह से लाइन में लगने पर भी नहीं मिल रही पर्ची।

    2. प्रशासन गैस एजेंसियों को नियंत्रित करने में विफल रहा।

    3. कई एजेंसियों को दो दिन से सिलेंडर आपूर्ति नहीं हुई।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। रसोई गैस पाने के लिए एजेंसी पर दिन भर लाइन में लगने के बाद भी पर्ची नहीं मिल रही है। व्यवस्था को कोसते उपभोक्ता मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हैं। रसाेई गैस एजेंसियों को नियंत्रित न पाने के चलते समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसमें विभाग और प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है।

    शहर की सभी गैस एजेंसियों पर सुबह पांच बजते उपभोक्ता सिलिंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं। साढ़े नौ बजे तक जबतक एजेंसी के कर्मचारी काउंटर खोल रहे हैं तब तक कतार दो सौ तक पहुंच जा रही है। शोर-शराबे , हो हल्ला के बीच जैसे तैसे कर्मचारी कुछ पर्ची भी काट रहे हैं, उसके बाद काउंटर बंद कर दे रहे हैं।

    इस कारण लाइन में लगे ग्राहक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैँ। मजबूरी में जुगाड़ लगाकर किसी तरह गैस प्राप्त करने के लिए मनमाना रेट दे रहे हैं। रत्नाकर गैस एजेंसी पर कलवारी से आकर लाइन लगाए सुशील ने बताया कि जब एजेंसी की गाड़ी गैस लेकर बाजार में जाती थी तो कभी परेशानी नहीं हुई।

    20 दिन से ज्यादा हो गए एजेंसी की गाड़ी कलवारी की तरफ गई ही नहीं जिससे एजेंसी आकर लाइन लगाना पड़ रहा है। यहां कि स्थिति इतनी बदतर है कि पर्ची व गैस मिलने की संभावना ही नजर नहीं आ रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RMRC शोध: एंटेरो वायरस से फैला था टोमैटो फ्लू, नई जानकारी आई सामने

    छोटे से काउंटर पर दस-बीस लोगों की भीड़ ऐसे जमा हो गई की लाइन के एक-एक इंच खिसकने में आधा -आधा घंटा लग गए। पूरा दिन बेकार गया। पर्ची न मिलने से कलवारी वापस लौटना पड़ रहा है। सहज गैस एजेंसी पर लाइन लगाए राजेश ने बताया कि वह दो दिन से पर्ची के लिए लाइन लगा रहे हैं।

    शाम छह बजे तक प्रयास करने पर भी एक पर्ची नहीं मिली। दूसरी तरफ रविवार को कुल 10224 रिफिल आयल कंपनी से प्राप्त हुए हैँ। इसमें सर्वांधिक एचपी गैस के 6012 सिलिंडर वितरण को मिले हैं।

    इसके बाद 2394 सिलिंडर इंडेन कंपनी के एजेंसियों को मिला है जबकि सबसे कम भारत गैस को 1818 सिलिंडर की आपूर्ति आयल कंपनी से हुई है। 15 एजेंसियों को एक भी सिलिंडर की आपूर्ति आयल कंपनी से नहीं मिली है। इसमें हर्रैया की चार एजेंसी तथा भानपुर की दो एजेंसी को दो दिन से एक भी सिलिंडर की प्राप्ति नहीं हुई है।

    ड्राई पंपों के बाद भी स्थिति में सुधार
    बस्ती जिले में चार दिन पहले पेट्रोल व डीजल के लिए मची मारामारी लगभग दूर हो गई है। विभिन्न कंपनियों के 15 पंप ड्राई होने के बाद भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र में इसे लेकर कहीं कोई समस्या नहीं आई है। जिलापूर्ति विभाग ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता होर्डिंग लगाकर भंडारण न करने तथा ज्वलनशील पदार्थ होने से ड्रम -जरकीन आदि में संग्रहण करने से परहेज करने के लिए कहा है।