बस्ती में कानून व्यवस्था होगी और मजबूत, एक महीने में मिलेंगी चार नई पुलिस चौकियां
बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। एक महीने के भीतर श्रृंगीनारी, गौरा, पुरानी ब ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एक माह में चार नई पुलिस चौकियां खुलेंगी।
श्रृंगीनारी, गौरा, पुरानी बस्ती, गौर में स्थापना।
अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता मुख्य उद्देश्य।
स्कन्द कुमार शुक्ला, बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एक माह के भीतर चार नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।
प्रशासन द्वारा इसके लिए श्रंगीनारी, गौरा, पुरानी बस्ती और गौर क्षेत्र को चिह्नित कर लिया गया है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए पुलिस विभाग ने यह पहल आरंभ कर दी है।
नवसृजित पुलिस चौकियों की स्थापना की जरूरत इन क्षेत्रों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नई चौकियों के अस्तित्व में आने से स्थानीय निवासियों को न केवल सुरक्षा का अहसास होगा, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय (रेस्पांस टाइम) में भी कमी आएगी।
इन क्षेत्रों में अब बढ़ेगी पुलिस चौकसी
चिह्नित किए गए चार प्रमुख स्थानों का विवरण:
- श्रृंगीनारी: अयोध्या से जुड़ी धार्मिक स्थली और तीन जनपदों की सीमा पर सामरिक महत्व को देखते हुए यहां पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है।
- गौरा : परसरामपुर क्षेत्र के यह पुलिस चौकी गोंडा जनपद की सीमा के करीब होने से इन क्षेत्रों में ग्रामीण सीमाओं के संगम पर निगरानी तेज की जाएगी।
- पुरानी बस्ती: घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मौजूदा पुरानी बस्ती थाने को नवनिर्मित भवन के शिफ्ट करने के बाद खाली हुए इस भवन को पुलिस चौकी पुरानी बस्ती के रूप स्थापित की जाएगी। यहां पुलिस चौकी मील का पत्थर साबित होगी।
- गौर: गौर कस्बे के पास जिस भवन में थाना चल रहा वह जल्द की खाली होकर नवनिर्मित थाने में शिफ्ट हो जाएगा। यहां का पुराना थाना भवन गौर पुलिस चोकी के नाम जाना जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने दिया एक माह का लक्ष्य
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन चौकियों को शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भवन के चयन से लेकर जवानों की तैनाती तक की कार्ययोजना तैयार है। अगले 30 दिनों के भीतर इन सभी स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आएंगे।
खबरें और भी
नई पुलिस चौकी से संबंधित प्रमुख बिंदु:
- समय सीमा: 30 दिन के भीतर संचालन शुरू।
- उद्देश्य: अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता।
- रणनीति: चिह्नित क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त और निगरानी
जनपद के नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। श्रंगीनारी, गौरा, पुरानी बस्ती और गौर में नई चौकियों के खुलने से आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी और पुलिस की पहुंच हर नागरिक तक और अधिक सुलभ होगी। -डा.यशवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक, बस्ती