Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में जमीनी विवाद- खेत में काम कर रहे बंटाईदार पर दबंगों का कहर, मुकदमा दर्ज

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 05:59 PM (IST)

    बस्ती के विजयपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक बंटाईदार किसान और उसके परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बस्ती में बंटाईदार किसान परिवार पर जानलेवा हमला।

    2. जमीन विवाद के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा।

    3. हमले में किसान, पत्नी और दो बेटे गंभीर घायल।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। खेत में काम कर रहे एक बंटाईदार किसान और उसके परिवार पर गांव के ही दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान पंचू, उसकी पत्नी रामरती और पुत्र बृजेश व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला छावनी के विजयपुर गांव का है।

    पीड़ित किसान पंचू पिछले कई वर्षों से बंटाई पर गन्ने की खेती बंटाई (अधिया) पर खेती कर रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के दबंगों की नजर उस जमीन पर थी।

    सोमवार की सुबह जब किसान अपने परिवार के साथ खेत में गन्ने की बुआई कर रहा था, तभी अचानक दबंग हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए।

    आरोपितों ने खेत पर पहुंचते ही गालीगलौज शुरू कर दी। जब किसान ने विरोध किया, तो दबंगों ने उनके बेटे अंकित का सर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई किसान की पत्नी और बड़े बेटे बृजेश को भी बेरहमी से पीटा गया।

    शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़े, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल परिवार को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत पर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    एसओ चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित बंटाईदार किसान की तहरीर के आधार पर गांव के संजय, शिवम व कांहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी