विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में यात्रा करते समय सावधान! बदायूं-बरेली रूट पर युवक पर फेंका गया पत्थर, पैर में आया फ्रैक्चर

Published: Wed, 19 Aug 2026 04:01 PM (IST)

बदायूं-बरेली रूट पर ट्रेन में यात्रा कर रहे विकास श्रीवास्तव के पैर में पत्थर लगने से फ्रैक्चर हो गया। जीआरपी ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

जागरण संवाददाता, बरेली। ट्रेन में यात्रा के दौरान पत्थर लगने से युवक घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर भी गया है। आरोप है कि किसी ने उसे पत्थर मारा था मगर जीआरपी के गले ये बात नहीं उतर रही। जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किला के साहूकार निवासी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को किसी काम से वह बदायूं गये थे, रात को बदायूं से नौ बजे चलने वाली ट्रेन पर सवार होकर वापस बरेली आ रहे थे।

जब उनकी ट्रेन मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक से तेज रफ्तार से एक पत्थर आया और उनके पैर में लग गया। जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।

विकास का कहना है कि किसी ने पत्थर मारा है, जबकि जीआरपी ट्रेन से गिरने की आशंका जाहिर कर रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। विकास का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में हंगामा: छात्र संघ चुनाव और छात्रावास समेत इन प्रमुख मांगों को लेकर मैदान में उतरी सछास