विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली HDFC बैंक में 3.59 करोड़ का होम लोन घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से ठगी, 12 ग्राहकों और 7 एजेंटों पर FIR

Published: Tue, 01 Sep 2026 02:15 PM (IST)

बरेली में एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा से बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 3.59 करोड़ रुपये के फर्जी होम ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. एचडीएफसी की सिविल लाइंस शाखा से निकाला लोन

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली में बैंक से फर्जी तरह से लोन कराकर ठगी कराने का एक और गिरोह सामने आया है। गिरोह ने एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा से बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 3.59 करोड़ रुपये के फर्जी तरीके से होम लोन कराकर रकम हड़प ली।

एसएसपी के आदेश पर लखनऊ के एरिया मैनेजर प्रशांत के शिकायती पत्र पर कोतवाली में लोन लेने वाले 12 आरोपितों, सात वेरीफायर एवं एजेंटों सहित 19 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं भोजीपुरा क्षेत्र में फर्जी तरह से लोन कराने वाले गिरोह पर इज्जतनगर क्षेत्र में दो और पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रशांत के मुताबिक बरेली की सिविल लाइंस चौपुला रोड की होम लोन शाखा से संगठित गिरोह के रूप में बैंक कर्मियों की मिलीभगत कर बैंक स्टेटमेंट, पेंशन स्टेटमेंट, आय प्रमाण पत्र, वेतन पर्ची के फर्जी दस्तावेज से जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक 3.59 करोड़ का लोन स्वीकृत कराया।

लोन लेने के बाद इन लोगों ने किस्त जमा नहीं कीं। जब इन लोगों के निवास स्थान पर जाकर पता कराया तो कोई नहीं मिला और पते भी फर्जी निकले।

इनमें ऐमन जैदी ने 36.19 लाख, अजय कुमार ने 31.10 लाख, अमित कुमार ने 36.29 लाख, करिश्मा ने 35.88394 लाख, लक्ष्मी देवी ने 24.51 लाख, आशीष ने 35.98 लाख, प्रवेश कुमार ने 33.49 लाख, प्रीति ने 30.43 लाख, रेखा ने 25.92 लाख, संजय कुमार ने 36.07 लाख, सरोज ने 32.32 लाख और सुमित कुमार ने 80 हजार रुपये का लोन लिया।

सभी का घर और आफिस का एजेंसियों से सत्यापन कराया तो सभी में गड़बड़ी मिली। सात वेरीफायर एवं सेल्स एक्जीक्यूटिव ने मिलकर फर्जी सत्यापन कर रिपोर्ट लगाई।

यह भी पढ़ें- मां के बाद परिवार के 15 लोगों का नेत्रदान, अब खुद भी देहदान कर अमर हो गए बरेली के पूर्व चेयरमैन