बरेली में किशोरी से गैंग रेप: पड़ोसी बालक के सामने खींच ले गए आरोपित, धरपकड़ को SSP ने लगाई एसओजी
बरेली में बकरी चराने गई 14 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी एक 8 वर्षीय बालक ने किशोरी की मां को दी। पुलिस ने विमलेश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बरेली में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला
8 वर्षीय बालक ने किशोरी की मां को घटना की सूचना दी
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, बरेली। बकरी चराने गई 14 वर्षीय लड़की से हैवानियत की गई। दो हैवान उसे खेत के अंदर खींच ले गए। चंद कदम दूर खड़े आठ वर्षीय पड़ोसी बालक ने उसे छटपटाते, संघर्ष करते देखा तो डर गया। वहां से भागकर आधा किमी दूर घास काट रही किशोरी के मां को जानकारी दी।
इस बीच दोनों आरोपित किशोरी से दुष्कर्म कर भाग रहे थे। किशोरी के स्वजन ने विमलेश व एक अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो, धमकाने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। सोमवार को किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। आठवीं की छात्रा रविवार शाम को बकरी चराते हुए घर से दो किमी दूर चली गई थी। उससे आधा किमी दूर खेत में उसकी मां घास काट रही थी। उसी दौरान विमलेश व उसका साथी किशोरी को गन्ने खेत के अंदर खींच ले गया।
बरेली में आठ वर्षीय बालक ने किशोरी की मां को दी जानकारी
इस घटनाक्रम के समय पड़ोसी बालक चंद कदम दूर खड़ा था। उसने किशोरी को खींचते युवकों को देखा, उसकी चीख सुनी तो डर गया। वह दौड़ता हुआ किशोरी की मां के पास पहुंचा। उन्हें घटना की जानकारी दी तो वह तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ी। उन्होंने बताया कि विमलेश व एक अन्य युवक गन्ने के खेत से निकलकर भाग रहा था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिली 70 करोड़ की ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण
दो आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत, तलाश में दबिश
बाद में किशोरी ने घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि दूसरे आरोपित के सामने आने पर चेहरा पहचान लेगी। उसके बयानों के आधार पर दूसरे आरोपित की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को गांव पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी अरुण कुमार को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- मेरठ: कब खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे? सामने आया लेटेस्ट अपडेट
एसएसपी ने बताया कि एसओजी को भी लगाया गया है। तीन टीमें विमलेश की तलाश में जुटी हैं। उससे पूछताछ में दूसरे आरोपित के बारे में भी पता चलेगा। पुलिस टीमें अपने सूचना तंत्र से भी दूसरे आरोपित की पहचान का प्रयास कर रही हैं।