बरेली में फिर पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू! 4 नए मरीज सामने आते ही अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, अब जिला अस्पताल में होगी मुफ्त जांच
बरेली में स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब जिला अस्पताल में ट्रूनाट मशीन से मरीजों की मुफ्त जांच की जा सकेगी।

एआई इमेज है।
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में एक बार फिर स्वाइन फ्लू के चार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इन मरीजों की जांच शहर के एक निजी मेडिकल काॅलेज में हुई हैं। काॅलेज की ओर से यूडीएसपी पोर्टल पर इनकी डिटेल दी गई है।
अब आइडीएसपी की टीम संक्रमित मरीजों की जानकारी जुटा रही है कि यह मरीज कहां के रहने वाले हैं। इन मरीजों की जांच कब हुई थी और इनमें कोई गंभीर ताे नहीं है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्विलांस में भी जुट गई हैं और मरीजों के संपर्क में आने वालों को दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं जिले में अब मरीजों की ट्रूनाट मशीन से निश्शुल्क जांचें जिला अस्पताल में भी हो सकेंगी।
जिला अस्पताल में 100 किट मंगलवार को पहुंच गई हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के सबसे पहले पांच केस 29 अगस्त को मिले थे। इसके बाद चार सितंबर को भी चार मरीजों में पुष्टि हुई थी।
इन सभी की जांचें निजी लैब में हुईं। एडीएसआइसी डाॅ. रमेश दीक्षित ने बताया कि जिला अस्पताल में 100 किट आ गई हैं। विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यकता पर मरीजों की अब निश्शुल्क जांचें की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ा हादसा: किच्छा नदी के कटान से ताश के पत्तों की तरह ढही ₹3.97 करोड़ की पानी की टंकी
