रामगंगा की जमीन पर पक्का निर्माण करने वालों की खैर नहीं! बरेली के इन 166 गांवों में होने जा रहा बड़ा काम
बरेली में रामगंगा नदी के तटवर्ती 166 गांवों में अतिक्रमण रोकने के लिए सीमांकन प्रक्रिया चल रही है। पिलर लगाने के लिए बाढ़ खंड मुरादाबाद द्वारा निकाले ...और पढ़ें

रामगंगा पुल
HighLights
बाढ़ खंड मुरादाबाद के स्तर से चल रही टेंडर की प्रक्रिया
जागरण संवाददाता, बरेली। रामगंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराने पर अंकुश लगाने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सीमांकन की प्रक्रिया चल रही है। सीमांकन कराने के लिए पिलर लगवाने के लिए बाढ़ खंड मुरादाबाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाढ़ खंड मुरादाबाद की ओर से निकाले गए टेंडर में कोई ठेकेदार सामने नहीं आया। अब री-टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलाजी की ओर से सर्वे कर जिले में रामगंगा किनारे 166 गांवों में नदी किनारे ठियाबंदी कार्ययोजना तय की जा चुकी है। नोडल विभाग बाढ़ खंड मुरादाबाद को 2.24 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। बरसात के दिनों में रामगंगा में हर साल बाढ़ आती है, जिससे तटवर्ती गांवों के मकान और खेत डूब जाते हैं।
कारण यह है कि नदी की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जाने लगा है। इससे बचाव के लिए नदी के दोनों तरफ फ्लड प्लेन जोन घोषित कर दिया है। जिले की सदर तहसील के 52, आंवला के 43, फरीदपुर के 28, मीरगंज तहसील क्षेत्र के 43 गांव फ्लड प्लेन जोन की सीमा में आ रहे हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमित किशोर ने बताया कि टेंडर फाइनल होने के बाद ही पिलर लगवाने का काम शुरू होगा।
इन गांवों के दोनों किनारे लगेंगे पिलर
सदर तहसील : रौतापुर, हैबतपुर, बिचरा बालकिशनपुर, मुबारकपुर, गुजराही मुस्तकिल, नवदिया ठाकुरान, गुजराही ऐतमाली, सूदरपुर मुस्तकिल, भाट, ऐंठपुर, गोठा, ऐना, रूपपुर, माधौपुर खालसा, बहजुईया जागीर, राधौपुर, रम्पुरा इनायतपुर ऐतमाली, रम्पुरा इनायतपुर मुस्तकिल, आजमपुर मुस्तकिल, आजमपुर ऐतमाली, बलरऊ, धुरा मुस्तकिल, धुरा ऐतमाली, निबुआ, मुरोपुरा, दौली रघुवर दयाल, गोकुलपुर, जितौर मुस्तकिल, जितौर ऐतमाली, मझोला प्रीतमराय मुस्तकिल, सराय तल्फी मुस्तकिल, मझगवां उर्फ ऊंचागांव, गुरऊ, बिरिया नरायनपुर, सिंगठौरा, कुंडरा मुस्तकिल, रौंधी, फतेहपुर ठाकुरान, फरीदापुर ठाकुरान, करगैना, बेहरी देव जागीर, अंगूरी, भगवानपुर ठाकुरान मुस्तकिल, चौबारी ऐतमाली, जगतपुर, इचौरिया, मंझा, पीपल गौटिया।
खबरें और भी
आंवला तहसील : सिरौली, भोपतपुर, अंजनी ऐतमाली, धौरेरा ऐतमाली, अजाऊ, हाजीपुर, सिखा, झाउ नगला, बसंतपुर, घुबराई, कैनी शिव नगर, रोहतापुर, चुरहा नवदिा, किशन सिंहपुर, धीरपुर, रफियाबाद, रहमानपुर, दासीपुर, मुशरफपुर, ढका, अखा, जैनपुर कादराबाद, वाहनपुर, सरदार नगर, कोहनी प्रतापपुर, बड़रई कुइंया, चंदौरा, लंगूरा, मंजा, फतेहपुर सराथू, बिहारीपुर, घिलौरा, बनारा, फिरोजपुर, ताजपुर, धनौरा, लहर, त्रिकुनिया, झिनझरी, किरतपुर, बबिया, मिराजपुर, हदौरिया।
फरीदपुर तहसील : कपूरपुर, गौसगंज, गोविंदपुर, तोमदिया, प्रहलादपुर, रायपुर हंस, गजसिंहपुर, रूरिया, तिरहा, गोपालपुर, कपूरपुर, तराई पत्ती, मानपुर, हिदेपुर, खल्लपुर, धीमरपुर, गुर्जर गौटियां, मानपुर तिलोक, शिवराजपुर, जरौला मुस्तकिल, सैदपुर मुस्तकिल, चंदौखा प्रहलाद पुख्ता, सैदपुर अकट, नगरिया कलां, बेहरा, कादरगंज, नगरिया नौरम चंद्रा मुस्तकिल, खानी नवादा।
मीरगंज तहसील : धीमरपट्टी, ततारपुर, समसपुर, मदनापुर, सिमरिया, खमड़िया आजमपुर, असद नगर, सिसौना, काशीनाथ ऐतमाली, काशीनाथ मुस्तकिल, सिरौधी अंगदपुर, गोरा लोकनाथपुर ऐतमाली, गोरा लोकनाथपुर मुस्तकिल, करौरा, जैतपुरा, लभेड़ा पुरोहित, बहरौली, गहबरा, ठिरिया बुजुर्ग, अम्बरपुर, मोहम्मदगंज ऐतमाली, मोहम्मदगंज मुस्तकिल, श्यामपुर, बाजपुर, भोलापुर शंखापुर, पनवड़िया ऐतमाली, खिल्चीपुर मुस्तकिल, मीरापुर, पिथूपुरा, मुर्शिदाबाद, गौतारा मुस्तकिल, धनेटी खड़गपुर, गौतारा ऐतमाली, बलेई, लालपुर।