Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: बरेली मंडल के 19 पुलों के लिए ₹27.21 करोड़ मंजूर, पीलीभीत को सबसे ज्यादा फायदा; देखें पूरी सूची

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:33 PM (IST)

    शासन ने बरेली मंडल के चार जिलों में 19 पुलों के निर्माण के लिए 27.21 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस योजना में पीलीभीत को सर्वाधिक नौ पुलों का ल ...और पढ़ें

    बरेली चौपुला पुल

    बरेली चौपुला पुल

    HighLights

    1. बरेली के तीन, शाहजहांपुर के चार, बदायूं के दो और पीलीभीत के नौ पुल शामिल

    जागरण संवाददाता, बरेली। मंडल के चारों जिलों में 19 पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन ने 27.21 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इनमें बरेली के तीन, पीलीभीत के नौ, शाहजहांपुर के चार और बदायूं के दो पुल शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है।

    बरेली में कल्याणपुर विलउवा के मध्य गोहनिया नाले पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग के लिए एक करोड़ रुपये, दिजोड़ा नदी पर मोहम्मदगंज मजरा स्थित हरदोई घाट पर निर्माणाधीन नए पैंटून पुल निर्माण एवं रख-रखाव के लिए 15 लाख रुपये, ग्राम सैंजना की गौटिया से सैजना मार्ग पर ह्यूम पाइप कल्वर्ट के साथ पर कल्पवर्ट टाइप लघु सेतु के लिए 50 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

    बदायूं जिले में दातागंज क्षेत्र के ग्राम बसेना से बेनी लगला होते हुए अभयपुर मार्ग पर बेनी नगला से अभयपुर मार्ग के बीच नरहा पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग के लिए 1.90 करोड़ रुपये, शाहबाद-बिसौली कछला गंगा घाट मार्ग पर साेत नदी पर रानेट चौराहे के पास क्षतिग्रस्त पुल के पास नए पुल का निर्माण कराने के लिए 1.40 करोड़ रुपये, सहसवान में महावा नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 4.40 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

    शाहजहांपुर में रामगंगा पर पड़ने वाले खुबुुपुर अचिंतपुर घाट पर पैंटून पुल निर्माण के लिए 19.05 लाख रुपये, बहगुल नदी के नौसारा घाट पर पैंटून पुल के लिए 15.35 लाख रुपये, वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल के लिए 36.76 लाख रुपये, कंकलिया धर्मपुर संपर्क मार्ग पर बाक्स कल्वर्ट एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 30 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

    खबरें और भी

    पीलीभीत जिले में सातारपुर से पीटा कलां जाने वाले मार्ग पर बाक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के लिए 80 लाख रुपये, बाढ़ से क्षतिग्रस्त नगरिया फतेहपुर के निकट पुराने बीसलपुर मार्ग पर देवहा नदी पर पुल के कल्वर्ट बाक्स, अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए 60 लाख रुपये, बीसलपुर मार्ग से भैसठा जलालपुर मार्ग क्षतिग्रस्त बाक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के लिए 50 लाख रुपये का आवंटन किया है।

    इसके अलावा नगरिया फतेहपुर के पुराने बीसलपुर मार्ग पर देवहा नदी पर पुल के अतिरिक्त पहुंच मार्ग, बाक्स कल्वर्ट के लिए 40 लाख रुपये, पूरनपुर कलीनगर मार्ग में क्षतिग्रस्त काजवे पर आरसीसी, लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग के लिए 1.50 करोड़ रुपये, भौनी से करगैना पीरा मार्ग से अप्सरिया नदी पर जर्जर पुल की जगह नए पुल निर्माण के लिए 4.49 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

    वहीं माधोटांडा कलीनगर शाहगढ़ आसामान मार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्ग के आरसीसी एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 3.37 करोड़ रुपये, पूरनपुर खटीमा मार्ग में आरसीसी कल्वर्ट पहुंच मार्ग के लिए 4.67 करोड़ रुपये अवमुक्त किया गया है। लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इन 5 सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों में शुरू होंगे PG कोर्स, बरेली समेत इन शहरों के छात्रों को बड़ा तोहफा