विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, निचले इलाकों में हुआ जलभराव

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:40 PM (IST)

बरेली में रविवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बरेली में रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना।

  2. निचले इलाकों में जलभराव से आवागमन में हुई परेशानी।

  3. अगले 24 घंटे तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना।

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में रविवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे और शहर व आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर झमाझम वर्षा हुई। लगातार बारिश से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

हालांकि अधिक वर्षा के कारण कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

वर्षा के दौरान सुभाष नगर, चंद्रपुरम व अन्य निचले मोहल्लों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। दोपहिया वाहन चालकों को जलमग्न सड़कों से गुजरने में कठिनाई हुई, जबकि कई स्थानों पर पैदल निकलने वाले लोगों को भी जलभराव के कारण रास्ता बदलना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 3.28.38 PM

एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार,उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निकट एक संकेंद्रित निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। इसी मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विशेषकर बरेली मंडल में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।

अगले 24 घंटे तक जिले में मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इसके बाद निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ भारी वर्षा का दौर थमने लगेगा और बारिश की व्यापकता में कमी आने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें- सितारगंज हाईवे बन जाने के बाद हटेगा लभेड़ा टोल प्लाजा, बरेली-पीलीभीत तक का सफर होगा टोलमुक्त