Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में एनकाउंटर का '200' पार आंकड़ा, भोजीपुरा में 20 हजारी गो-तस्कर जाहिद उर्फ 'अंडा' के पैर में लगी गोली

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 10:52 PM (IST)

    भोजीपुरा पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर जाहिद अली उर्फ अंडा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, उसके पैर में गोली लगी। बरेली में मुठभेड़ में घायल होने व ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पशु तस्कर जाहिद उर्फ अंडा को ले जाती पुलिस

    मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पशु तस्कर जाहिद उर्फ अंडा को ले जाती पुलिस

    HighLights

    1. भोजीपुरा थाना क्षेत्र का मामला, एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल में हुईं 154 मुठभेड़

    संवाद सहयोगी, भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी गो-तस्कर जाहिद अली उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है, पूछताछ में उसने गोकुशी की कई घटनाओं को स्वीकारा है। उधर, जिले में अब मुठभेड़ में घायल होने वाले अपराधियों की संख्या 200 हो चुकी है।

    नवाबगंज के गांव टाह प्यारी नवादा गांव निवासी जाहिद अली उर्फ अंडा लंबे समय से भोजीपुरा के धौराटांडा के वार्ड छह में परिवार संग रहता है। अंडा पुलिस मुठभेड़ और गोकुशी के मामलों में वांछित था। जिसकी वजह से एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

    सोमवार को रात में दारोगा पवन कुमार को सूचना मिली कि जाहिद अली रात में घर पर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को समसपुर से जटौआ जाने वाले रास्ते पर एक बाइक से दो लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया मगर आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे।

    पुलिस ने पीछा किया मगर आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब फायरिंग की तो जाहिद उर्फ अंडा के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया जबकि उसका दूसरा साथी अजीम मौके से फरार हो गया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा, खोखा, मोटरसाइकिल, मोबाइल आदि बरामद किया है। फरार आरोपित की तलाश में टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

    एनकाउंटर में दो अपराधी हो चुके हैं ढेर

    एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल में अभी तक कुल 154 मुठभेड़ हुईं। जिसमें 200 अपराधियों के पैर में गोली लगी। जबकि, दो आरोपित ढेर हो चुके हैं।

    ढेर होने वालों में सबसे पहले एक लाख रुपये के इनामी डकैत शैतान और मार्च 2026 में इज्जतनगर में डबल मर्डर का आरोपित अफसर खां शामिल है। इतना ही नहीं, मुठभेड़ में घायल दो बदमाश फैजान और शेरा सिंह उर्फ शेरा के इंफेक्शन की वजह से पैर भी काटने पड़े हैं।

     

    अब तक कुल 154 मुठभेड़ में 200 अपराधी घायल हो चुके हैं। दो अपराधी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। साथ ही दो अपराधियों के पैर भी इंफेक्शन की वजह से डाक्टरों को काटना पड़ा। अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

    - अनुराग आर्य, एसएसपी।


    यह भी पढ़ें- बरेली सेंट्रल जेल में भारी चूक: 10 सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंक भागा उम्रकैदी, जेलर समेत 7 सस्पेंड