बरेली में नेशनल हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पार कर बाइक को मारी टक्कर; पति-पत्नी की मौत
बरेली के नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गगन कश्यप और कमलेश की मौत हो ...और पढ़ें

HighLights
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपती की मौत।
अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पार कर बाइक को टक्कर मारी।
गगन कश्यप और पत्नी कमलेश अस्पताल में मृत घोषित।
जागरण संवाददाता, बरेली। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद सीबीगंज पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। भुता के गांव महेशपुर निवासी गगन कश्यप उर्फ मटरू की ससुराल सीबीगंज के गांव नदोसी में है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे मटरू अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे।
दोनों सिविल गंज थाना क्षेत्र के बोहित गांव के पास पहुंचे। दूसरी तरफ सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कर अचानक से अनियंत्रित हो गई और उसने डिवाइडर पार कर गगन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गगन और उनकी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।
साथ ही कार सवार छोटी विहार निवासी 18 वर्षीय कार चालक तरुण मौर्य भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने गगन और कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके बाइक सवार दंपती से टकरा गई। स्वजन के मुताबिक, गगन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। सीबीगंज इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है शिकायत पत्र के आधार पर अग्रिम कार्रवाई।
