विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की इस सरकारी योजना से लोन लेकर आर्यन और प्रखर ने खड़ा किया बिजनेस, अब दूसरों को दे रहे रोजगार

Published: Thu, 03 Sep 2026 04:49 PM (IST)

आर्यन कुमार और प्रखर शुक्ला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से 5 लाख रुपये का ऋण लेकर बाराबंकी में अपना व्यवसाय शुरू किया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 5 लाख का ऋण।

  2. आर्यन ने मधुमक्खी पालन, प्रखर ने डिजिटल कारोबार बढ़ाया।

  3. दोनों युवा उद्यमी अब दूसरों को रोजगार दे रहे हैं।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय अपने हुनर को कमाई का जरिया बनाने वाले युवाओं की कहानी बदलते रोजगार की तस्वीर पेश करती है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिले पांच लाख रुपये के ऋण ने आर्यन कुमार और प्रखर शुक्ला को सिर्फ आर्थिक सहारा नहीं दिया, बल्कि उनके हुनर को कारोबार में बदलने का रास्ता खोल दिया।

दरावपुर के आर्यन कुमार को मधुमक्खी पालन का अनुभव उन्हें परिवार से मिला था, लेकिन इसे आधुनिक व्यवसाय में बदलने के लिए पूंजी की जरूरत थी। सीएम युवा योजना से पांच लाख रुपये का ऋण मिलने के बाद आर्यन ने मधुमक्खी पालन के साथ शहद के मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने शुरू किए।

बेहतर पैकेजिंग के जरिए बड़े बाजार तक पहुंचने पर जोर 

अब उनके यहां हनी विनेगर, हनी जिंग, ड्राई फ्रूट्स विद हनी और गार्लिक विद हनी जैसे उत्पाद तैयार हो रहे हैं। उनका जोर सिर्फ शहद बेचने पर नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पादन को ब्रांड और बेहतर पैकेजिंग के जरिए बड़े बाजार तक पहुंचाने पर है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए 66 करोड़ का प्लान तैयार, विभाग लगाएगा 90 नए ट्रांसफार्मर

दूसरी तरफ प्रखर शुक्ला बचपन से कंटेंट क्रिएशन और वीडियो एडिटिंग में रुचि रखने वाले प्रखर के सामने संसाधनों की कमी थी। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पांच लाख रुपये का ऋण लेकर तीन कंप्यूटर खरीदे और तीन लोगों के साथ काम शुरू किया। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह डिजिटल कारोबार अब 40 से अधिक लोगों को काम दे रहा है।