Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में टॉवर पर चढ़ा युवक, नीचे उतरते ही पुलिस ने भेजा जेल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    बाराबंकी के बदोसराय में एक युवक मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर निजी दूरसंचार कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। चार घंटे बाद नीचे उतरने पर पुलिस ने उसे शांति भंग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. युवक मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर टॉवर पर चढ़ा।

    2. चार घंटे बाद नीचे उतरने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    3. शांति भंग में युवक को 14 दिन की जेल।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय के किंतूर में मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ा युवक शुक्रवार की रात को निजी दूर संचार कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। चार घंटे बाद उतरे युवक को पुलिस ने शनिवार को शांति भंग में जेल भेजा। कोतवाली बदोसरांय के किंतूर में शुक्रवार की रात लगभग एक बजे कोतवाली पुलिस आरोपी चांद बाबू को पकड़ने गई थी।

    यह देख चांद बाबू पड़ोस के ही टॉवर पर चढ़ गया और पुलिस पर चिल्ला-चिल्ला कर आरोप लगाया कि उसने दूसरे पक्ष का मुकदमा लिख लिया है, जबकि उसने तहरीर दी थी। रात भर उसे समझाने-बुझाने का दौर चला।

    भोर में वह किसी तरह नीचे उतरा तो उसे पुलिस कोतवाली ले गई। वहां से एसडीएम सिरौलीगौसपुर के न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने बताया कि आरोपी पर मारपीट का मामला पहले से दर्ज था।

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी अस्पताल में युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, डॉक्टर पर मामला दबाने का आरोप