बाराबंकी अस्पताल में युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, डॉक्टर पर मामला दबाने का आरोप
बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में मोहम्मद साहिल नामक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने मामले को दबाने ...और पढ़ें

HighLights
युवती से अस्पताल में सहकर्मी ने किया दुष्कर्म।
आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
डॉक्टर पर मामले को दबाने का आरोप लगा।
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। बहाने से हास्पिटल में रोक कर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक मोहम्मद साहिल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत में संबंधित चिकित्सक पर भी मामले को दबाने और आरोपित के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया है।
शर्मनाक घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने कोतवाली में मामले की जानकारी कर आक्रोश जताया। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। युवती का आरोप है कि एक अगस्त को वह डयूटी पर गई थी। जहां काम करने वाले सहकर्मी मोहम्मद साहिल ने बताया कि डाक्टर ने उसे आज शाम को क्लीनिक में रुकने को कहा है। युवती उसकी बात पर विश्वास करके रुक गई।
आरोप है कि साहिल ने शाम करीब 07: 30 बजे युवती को अकेला देखकर क्लीनिक में ही उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपित उसको जान से मारने की धमकी दी और धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपित ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत रविवार को डाक्टर से करने गई, लेकिन वह नहीं मिले।
शिकायत करने की जानकारी पर मोहम्मद साहिल युवती को पीटा और किसी से शिकायत की तो वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी दी। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपित ने फिर उसका यौन शोषण किया। सोमवार को डाक्टर आये तो पीड़िता ने साहिल की शर्मनाक हरकत बताई।
खबरें और भी
आरोप है कि जानकारी के बाद डाक्टर ने कोई कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने के प्रयास में लग गए और आरोपित साहिल का ही पक्ष लेने लगे। आखिरकार हिम्मत करके पीड़िता ने छह अगस्त को आरोपित के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी।
नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कराया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए गए हैं। आराेपित की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।
कोवताली पहुंचे संगठन के लोग
युवती के शारीरिक शोषण मामले में की जानकारी हाेने पर हिंदू संगठन के तमाम पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद संगठन के लोग वापस गए। शनिवार सुबह से यह लोग आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में डटे रहे।