बाराबंकी पुलिस का एक्शन, ई-रिक्शा और भैंस चोर गिरोह का राजफाश; दबोचे गए 7 शातिर बदमाश
बाराबंकी पुलिस ने ई-रिक्शा और भैंस चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा, चा ...और पढ़ें

ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरफ्तार।
HighLights
बाराबंकी पुलिस ने दो चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश।
ई-रिक्शा और भैंस चोरी के आरोप में सात गिरफ्तार।
चोरी का सामान और अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किए।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। ई-रिक्शा और भैंस चोरी करने वाले सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का ई-रिक्शा, चार बैटरी जबकि माती पुलिस ने दो भैंस, चाकू और दो वाहन बरामद किए। दोनों गिरोह के संगठित तरीके से चोरी करने की बात सामने आई है। कोतवाली नगर पुलिस ने शुगर मिल रोड से शिवा व सूरज निवासी पक्का तालाब, चिनहट लखनऊ और रामजीपाल निवासी बिशुनपुरा, करनैलगंज गोंडा को पकड़ा।
आरोपित ई-रिक्शा चोरी कर उसके पुर्जे अलग-अलग करके कबाड़ में बेचते थे। उधर, माती पुलिस ने चार अंतरजनपदीय पशु चोरों शशांक सिंह उर्फ श्रवण, आकाश, निहाल और राजकुमार उर्फ राजनट को गिरफ्तार किया।
दो भैंस, अवैध चाकू, 450 रुपये और डाला बरामद किया। बरामद भैंसें छह अगस्त को सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ के बरौना गांव से चोरी की गईं थीं। वहां मुकदमा दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि आरोपितों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।