Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में स्कूलों में 10 शनिवार रहेगा बैगलेस डे, मिट्टी से खिलौने बनाएंगे बच्चे

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:40 PM (IST)

    बलिया के नवानगर शिक्षा क्षेत्र के 137 परिषदीय विद्यालयों में 10 शनिवार को 'बैगलेस डे' मनाया जाएगा, जिसमें बच्चे किताबों से हटकर खेल, कला, विज्ञान और द ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. नवानगर के 137 विद्यालयों में 10 शनिवार बैगलेस डे।

    2. बच्चे खेल, कला, विज्ञान, खेती से सीखेंगे नए अनुभव।

    3. प्रत्येक विद्यालय को गतिविधियों के लिए 6500 रुपये मिलेंगे।

    जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शनिवार अब सीखने का नया अनुभव लेकर आएगा। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के 137 विद्यालयों में 10 शनिवार बैगलेस डे मनाया जाएगा।

    इस दौरान बच्चों को किताब-कापियों से अलग खेल, कला, विज्ञान, खेती, सुरक्षा और रोजमर्रा के काम से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रत्येक विद्यालय को 6500 रुपये की धनराशि दी जाएगी। 22 अगस्त को बच्चे मिट्टी से खिलौने, मूर्तियां और अन्य कलाकृतियां बनाएंगे।

    स्थानीय कुम्हार और शिल्पकारों से प्रशिक्षण लेने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 29 अगस्त को औषधीय पौधारोपण, खाद बनाने और रसोई वाटिका की जानकारी दी जाएगी। 12 सितंबर को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, मिट्टी जांच और खेती की जानकारी दी जाएगी।

    19 सितंबर को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ गुड टच-बैड टच की जानकारी दी जाएगी।

    सिलाई, कठपुतली, कहानी और जूट से उपयोगी वस्तुएं बनाने की गतिविधियां भी होंगी। 26 सितंबर को पतंग बनाकर उड़ान का विज्ञान समझाया जाएगा और विज्ञान माडल प्रतियोगिता होगी। तीन अक्टूबर को बैंकिंग और बचत की जानकारी दी जाएगी।

    10 अक्टूबर को चित्रकारी, संगीत, नृत्य व नाटक तथा 17 अक्टूबर को फोटोग्राफी, वीडियो और भ्रमण कराया जाएगा। 24 अक्टूबर को स्थानीय कारीगरों, निर्माण कार्य और सार्वजनिक सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। 31 अक्टूबर को एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग, ड्रोन व सेंसर की जानकारी मिलेगी।

    गतिविधियों के बाद 14 नवंबर को बाल मेले का आयोजन होगा। इसमें बच्चों के माडल, प्रोजेक्ट और कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें करके सीखने का अवसर देना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में समूह की महिलाओं ने तैयार किया पांच लाख तिरंगा, देशभक्ति का उत्साह