Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में समूह की महिलाओं ने तैयार किया पांच लाख तिरंगा, देशभक्ति का उत्साह

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM (IST)

    जौनपुर में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पांच लाख तिरंगे तैयार किए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से इस अभियान को ऐ ...और पढ़ें

    समूह की महिलाओं ने तैयार किया पांच लाख तिरंगा।

    समूह की महिलाओं ने तैयार किया पांच लाख तिरंगा।

    HighLights

    1. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए पांच लाख तिरंगे।

    2. 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' जौनपुर में उत्साह से जारी।

    3. जिलाधिकारी ने नागरिकों से अभियान को सफल बनाने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पांच लाख झंडों को तैयार कर लिया है।

    समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगों को जनपद के आवासीय भवनों, सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ससम्मान लगाया जा रहा है।

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के दिल में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना है। जिले भर के नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं।

    अभियान के तहत जनपद के विभिन्न परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का बोध कराया गया।

    जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी नागरिक अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और साथ ही राष्ट्रध्वज के नियमों एवं उसकी गरिमा का विशेष ध्यान रखें।

    खबरें और भी

    इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित करते हुए सभी निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम से गूंजा शहर