बहराइच में सांड़ के हमले में घायल हुआ बुजुर्ग, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
बहराइच के घूरेपुरवा में 90 वर्षीय बुजुर्ग अली जान पर दुकान जाते समय सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उ ...और पढ़ें
-1786271379092_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
बहराइच में 90 वर्षीय बुजुर्ग पर सांड़ का हमला।
दुकान जाते समय सांड़ के हमले में घायल हुए।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी।
जागरण संवाददाता, बहराइच। घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सुजाैली के घूरेपुरवा निवासी 90 वर्षीय अली जान रविवार सुबह दुकान पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।
रास्ते में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। तभी बुजुर्ग भी पहुंच गए। इस पर दौड़े सांड ने बुजुर्ग को सींग से उठाकर पटक दिया। जिसमें वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद सरवर, रफीक, निजाम व अरविंद ने डंडे मारकर सांड़ को भगाया। इसके बाद बुुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। निजी चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।