बहराइच में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पयागपुर के वैशनपुरवा गांव में 48 वर्षीय शिवप्रताप सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालां ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पयागपुर के वैशनपुरवा में ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत।
48 वर्षीय शिवप्रताप सिंह का शव देर शाम तालाब से मिला।
पुलिस ने शव निकालकर जांच शुरू की, डूबने का कारण अज्ञात।
संवाद सूत्र, पयागपुर (बहराइच)। गांव में स्थित तालाब में एक ग्रामीण की डूबकर मौत हो गई। देर शाम को पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पयागपुर के वैशनपुरवा निवासी 48 वर्षीय शिवप्रताप सिंह शनिवार दोपहर बाद घर से चले गए। इसके बाद वह वापस नहीं आए।
परिवारजन ने तलाश शुरू की। देर शाम गांव में स्थित तालाब में उनका शव उतराता हुआ दिखा। इस पर परिवारजन में हलचल मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण तालाब में कूद गए या पैर फिसलने से हादसा हुआ है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बहराइच में 301 करोड़ रुपए से सुधरेगी सड़कों की सूरत, शासन को भेजा गया प्रस्ताव