Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:08 AM (IST)

    बहराइच के मिहींपुरवा में 45 वर्षीय किशोरी लाल का शव घर से 300 मीटर दूर जंगल में बरगद के पेड़ से लटका मिला। परिवारजनों ने बताया कि वह ढाई साल से बीमार ...और पढ़ें

    फंदे से लटकता मिला युवक का शव।

    फंदे से लटकता मिला युवक का शव।

    HighLights

    1. मिहींपुरवा के जंगल में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।

    2. बरगद के पेड़ से लटका मिला किशोरी लाल का शव।

    3. ढाई साल की बीमारी से परेशान होकर की आत्महत्या।

    संवाद सूत्र, मिहींपुरवा (बहराइच)। कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत रामनगर के निधिपुरवा निवासी 45 वर्षीय किशोरी लाल का शव घर से 300 मीटर की दूर पर शुक्रवार को जंगल में बरगद के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। परिवारजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। 

    मृतक के भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि बड़े भाई ने फांसी लगाकर जान दी है। उन्होंने बताया कि वह ढाई वर्ष से बीमार रहते थे। इससे वह परेशान चल रहे थे।

    परिवारजन को बिना बताए वह सुबह जंगल की ओर गए और फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाल यतींद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण ने आत्महत्या की है।

    यह भी पढ़ें- बहराइच में 301 करोड़ रुपए से सुधरेगी सड़कों की सूरत, शासन को भेजा गया प्रस्ताव