बहराइच में 301 करोड़ रुपए से सुधरेगी सड़कों की सूरत, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग ने बहराइच में 62.800 किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 301 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
बहराइच में 62.800 किमी सड़कों का होगा चौड़ीकरण।
परियोजना पर खर्च होंगे 301 करोड़ रुपये।
ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में होगा सुधार।
जागरण संवाददाता, बहराइच। जिलेवासियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 62.800 किलोमीटर लंबाई सड़क को चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। 301 करोड़ रुपये की लागत से कार्य को कराने की कार्य योजना तैयार की गई है। डीएम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पास हाेने के बाद कार्य को कराया जाएगा।
जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। बहराइच विधानसभा क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग व बहराइच, भिनगा, सिरिसया चौधरीडीह मार्ग को शामिल किया गया है।
इनमें लगभग 1.3 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 17.20 करोड़ रुपये तथा चार किलोमीटर लंबे दूसरे मार्ग पर 2.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों परियोजनाओं की कुल लंबाई 5.30 किलोमीटर है और इनकी अनुमानित लागत 4.24 करोड़ रुपये से अधिक है।
ग्रामीणों का सुगम होगा आवागमन
इसी प्रकार पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में कैसरगंज-हुजूररपुर-पयागपुर- इकौना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें एक मार्ग की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर तथा दूसरे मार्ग की लंबाई 24.5 किलोमीटर है। कुल 62.800 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 301 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
खबरें और भी
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़कों के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। प्रस्ताव को जनप्रतिनिधियों की संस्तुति के साथ शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।