बागपत में ओवरब्रिज निर्माण के चलते 12 अगस्त से बंद होगा टटीरी फाटक, कांवड़ यात्रा के चलते बंद हुआ था कार्य
बागपत के टटीरी रेलवे फाटक पर कांवड़ यात्रा के कारण रुका ओवरब्रिज निर्माण कार्य 12 अगस्त से फिर शुरू होगा। फाटक बंद होने से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों ...और पढ़ें

ओवरब्रिज निर्माण के चलते 12 अगस्त से बंद होगा टटीरी फाटक।
HighLights
कांवड़ यात्रा के कारण टटीरी फाटक पर निर्माण कार्य रुका था।
12 अगस्त से टटीरी रेलवे फाटक बंद कर कार्य शुरू होगा।
वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।
संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी। कांवड़ यात्रा के चलते टटीरी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे फाटक को वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया था। अब कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद 12 अगस्त से रेलवे फाटक बंद कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
सोमवार को ओवरब्रिज निर्माण कार्य कंपनी के इंजीनियर सुनील झा के मुताबिक कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर टटीरी रेलवे फाटक को खोल दिया गया था। मंगलवार को कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण संबंधी कार्य बंद रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को टटीरी रेलवे फाटक बंद कर दिया जाएगा और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पुन: शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाटक बंद होने के बाद वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।