बागपत के त्रिलोकतीर्थ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे मनिंद्रजीत बिट्टा, लिया आशीर्वाद
आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्रजीत बिट्टा बागपत के त्रिलोकतीर्थ धाम पहुंचे। उन्होंने धाम के दर्शन किए, इतिहास जाना और आर्यिका दृष्ट ...और पढ़ें

त्रिलोकतीर्थ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे बिट्टा।
HighLights
मनिंद्रजीत बिट्टा बागपत के त्रिलोकतीर्थ धाम में दर्शन को पहुंचे।
उन्होंने धाम का इतिहास जाना और आर्यिका माता से आशीर्वाद लिया।
बिट्टा ने त्रिलोकतीर्थ धाम को विश्व की अनुपम कृति बताया।
संवाद सहयोगी, खेकड़ा। आतंकवाद विरोधी माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्रजीत बिट्टा के वाहनों का काफिला बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम पर पहुंचा। अचानक से 8-10 वाहनों का काफिला देखकर ग्रामीण सकते में आ गए
वाहन त्रिलोकतीर्थ धाम पहुंचे, जहां बिट्टा का कमेटी पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। उन्होंने धाम के दर्शन किए तो ब्रह्मचारी नवीन भैया ने धाम का इतिहास व निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने त्रिलोकतीर्थ धाम के प्रेरणास्रोत आचार्य की प्रतिमा को नमन किया। धाम में विराजमान आर्यिका दृष्टिभूषण माता से आशीर्वाद लिया।
धाम को उन्होंने विश्व की अनुपमकृति करार देकर भविष्य में दोबारा दर्शन को आने की इच्छा भी जाहिर की। इसके बाद उनका काफिला पुरा महादेव मंदिर की तरफ बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- PHOTO: आस्था व भक्ति के 'महाकुंभ' पर उमड़े शिवभक्त; मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे आरती के बाद जलाभिषेक