विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग से शामली में सनसनी

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 26 Aug 2026 07:31 PM (IST)

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल ...और पढ़ें

अंकित बालियान का फाइल फोटो। सौ. सोशल मीडिया

अंकित बालियान का फाइल फोटो। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. शामली में बुधवार शाम करीब सात बजे हुई वारदात।

  2. बाइक सवार चार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शामली में बुधवार शाम करीब सात बजे हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगभग 20 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार को बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार 35 वर्षीय अंकित बालियान पुत्र सत्यवीर फौजी शाम साढ़े चार बजे कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में नाला पटरी स्थित मसल्स जिम में आए थे। शाम 6:48 बजे जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठने लगे, तभी बाइक सवार चार बदमाश आए और चारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

करीब दो मिनट तक बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग में पांच गोलियां अंकित की गाड़ी में लगीं और करीब आठ गोली अंकित को लगी। अंकित का शव नाली के पास सड़क पर पड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश 200 मीटर तक पैदल भागते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान, जिनका शामली में हुआ मर्डर; मौत से एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

घटनास्थल पर सड़क पर खून, कारतूस के खोखे और अंकित का मोबाइल फोन पड़ा मिला। गोलियों की तड़तड़ाहट से मची दहशत के कारण कुछ देर तक लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिम के अंदर पुलिसकर्मी भी वर्कआउट कर रहे थे। आनन-फानन में अंकित को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित स्वजन ने शहर की वर्मा मार्केट के पास शव को सड़क पर रखकर देर रात तक जाम लगाया। सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने शहर में पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस फिलहाल चुनावी रंजिश और हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े विवादों समेत विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।