बागपत में नाली के पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित 10 लोग घायल
बागपत के टटीरी स्थित कबीर कॉलोनी में नाली के पानी को लेकर मोनू और जोनी पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों से दो युवतियों सहि ...और पढ़ें
-1774074186299_m.webp)
कोतवाली बागपत पर शिकायत करने पहुंचे खूनी संघर्ष में घायल मोनू पक्ष के लोग
HighLights
नाली के पानी को लेकर हुआ विवाद।
दोनों पक्षों के 10 लोग हुए घायल।
पुलिस कर रही मामले की जांच।
संवाद सूत्र, जागरण, बागपत। कस्बा टटीरी स्थित कबीर कॉलोनी में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से दो युवतियों सहित 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पर तहरीर दी है।
शुक्रवार को कबीर कॉलोनी में नाली के पानी को लेकर मोनू पक्ष और जोनी पक्ष के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर बीच बचाव में आए स्वजन के साथ भी मारपीट की।
मोनू पुत्र सुभाष पक्ष से उनके अलावा मदन, विशाल, सोनिया व कार्तिक और जोनी पुत्र राजेंद्र पक्ष से उनके अलावा सोनू, गौरव, सोनिया व वाशू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पर भिजवाया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली बागपत में तहरीर दी है। टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।