देहरादून: प्रेमिका की बढ़ती मांगों से परेशान BSF के जवान ने उठाया खौफनाक कदम, जहर देकर मार डाला
देहरादून में बीएसएफ जवान प्रमेंद्र नेगी ने प्रेमिका आरती बिष्ट को जहर देकर मार डाला और खुद भी जहर खाया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बीएसएफ जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मार डाला
प्रेमिका की बढ़ती आर्थिक मांगों से जवान परेशान था
जवान की पत्नी को प्रेम संबंध की जानकारी थी
जागरण संवाददाता, देहरादून। शादीशुदा होने के बावजूद प्रेमिका के साथ संबंध और प्रेमिका की बढ़ती मांगों के कारण बीएसएफ जवान प्रमेंद्र नेगी ने खौफनाक साजिश रची थी।
लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। जिसके कारण प्रमेंद्र की पत्नी को संबंधों की भनक लग चुकी थी। ऐसे में दोनों के बीच अनबन बढ़ने लगी। जवान की पत्नी समझाने के लिए कई बार प्रेमिका आरती बिष्ट के घर भी गई थी।
छुट्टी पर आकर प्रेमिका के साथ मियांवाला स्थित होमस्टे में रुके बीएसएफ के जवान प्रमेंद्र ने प्रेमिका आरती बिष्ट को जहर खिलाया और खुद भी जहर खाया।
जहर से आरती बिष्ट की मृत्यु हो गई, जबकि प्रमेंद्र दून अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि प्रमेंद्र कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर आया था। दो दिन से वह प्रेमिका के साथ होमस्टे में रुका हुआ था।
बुधवार को उसने अपनी पत्नी को लोकेशन भेजकर फोन के माध्यम से बताया कि उनका एक अन्य महिला के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे उसने मार दिया है और खुद भी जहर खा लिया है।
पुलिस जब लोकेशन पर पहुंची तो वहां महिला का पति प्रमेंद्र नेगी निवासी बेल रोड मोहब्बेवाला क्लेमेनटाउन मूल निवासी रिंगवाड़ी पौड़ी गढ़वाल बेसुध अवस्था में और एक महिला मृत अवस्था में मिली।
तत्काल पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया।
डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि अभी आरोपित के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। जांच में पता चला है कि प्रेमिका पैसों की डिमांड करने लगी थी। जिसके कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
आरती की पारिवारिक स्थिति खराब
पुलिस के अनुसार आरती बिष्ट की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनका पति गंभीर बीमारी से ग्रसित है और किसी तरह से परिवार का पालन पोषण करता है। प्रमेंद्र व आरती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था।
खबरें और भी
ऐसे में आरती बिष्ट समय-समय पर उससे पैसे मांगती थी। प्रेम संबंधों के चलते प्रमेंद्र के घर में भी झगड़ा होने लगा था। इससे वह काफी परेशान रहने लगा।
यह भी पढ़ें- रुड़की में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत 4 लोगों पर केस
यह भी पढ़ें- रुड़की में प्रेम विवाह पर अड़ी युवती को भाई ने पीटा, गंगनहर में कूदने से प्रेमी ने बचाया