बदायूं: PM मोदी की अपील के बाद अचानक फैली एक अफवाह, और 3 घंटे में बिक गया इतने लाख का पेट्रोल
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद बदायूं में डीजल-पेट्रोल की बिक्री बंद होने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह के चलते एक पेट्रोल पंप पर तीन घंटे में डेढ़ लाख ...और पढ़ें

पंप पर पेट्रोल डलवाते बाइक सवार
HighLights
रोजाना 50 हजार लीटर पेट्रोल और 90 हजार लीटर डीजल की हो रही बिक्री
जागरण संवाददाता, बदायूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोग डीजल-पेट्रोल कम खरीदें और इनसे चलने वाले वाहनों का भी प्रयोग कम करें। इससे काफी हद तक डीजल पेट्रोल की मांग कम होगी और जब मांग कम होगी, तो उसकी कीमतों पर भी असर पड़ेगा। देश में इसकी जरूरत भी कम होगी। इस पर नेताओं और अधिकारियों ने अमल किया है लेकिन जनता कुछ और नजरिए से देख रही है।
बुधवार रात ऐसी अफवाह फैली कि एक पेट्राेल पंप पर तीन घंटे में करीब डेढ़ लाख रुपये की पेट्रोल बिक गई। हालांकि बाद में फिर से सामान्य स्थिति हो गई। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर को लेकर पिछले एक माह से ऐसा डर बना हुआ है कि पता नहीं कब इनकी सप्लाई बंद हो जाए या फिर उनके मूल्य इतने बढ़ जाएं कि लोगों को खरीदना मुश्किल हो जाए, यह स्थिति बनी हुई है।
अब तक डीजल-पेट्रोल को लेकर कोई ऐसी स्थिति सामने नहीं आई कि उसे हड़बड़ी में खरीदना पड़े लेकिन बुधवार रात जिले में ऐसी अफवाह फैली कि आने वाले समय में डीजल पेट्रोल की बिक्री बंद हो रही है। इसकी सप्लाई बंद हो जाएगी। जब इसके बारे में पेट्रोल पंपाें पर जाकर पड़ताल की तो वास्तव में वहां डीजल-पेट्रोल खरीदने वालों की लाइन लगी हुई थी।
शहर में पंडित जी पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन ने बताया कि बुधवार शाम अचानक अफवाह के चलते पेट्रोल की बिक्री बढ़ गई। केवल तीन घंटे में डेढ़ लाख रुपये की आनलाइन और आफलाइन बिक्री हो गई। यह सामान्य से कहीं ज्यादा थी। उसे लगा कि शायद अफवाह की वजह से पेट्रोल की बिक्री बढ़ी है। ऐसी स्थिति पहले कभी सामने नहीं आई। यह केवल डीजल पेट्रोल बंद होने की अफवाह से बिक्री बढ़ी।
खबरें और भी
जबकि एक दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आवाहन किया था कि वह कम डीजल पेट्रोल खरीदें और इससे चलने वाले वाहनों का भी प्रयोग कम करें। उन्होंने स्वयं अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी और देश के कई नेताओं ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की लेकिन यहां की जनता अपने अपने नजरिए से देख रही है।
इसकी वजह से डीजल पेट्रोल की बिक्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जानकारों को कहना है कि जब मौसम खराब होता है तब डीजल पेट्रोल की बिक्री कम होती है लेकिन जब मौसम सही होता है। तब सामान्य की तरह बिक्री होती है। तब प्रतिदिन 50 हजार लीटर पेट्रोल और 90 हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। यह क्रम वर्षों से चला आ रहा है।
तीन-तीन रुपये महंगा हुआ डीजल और पेट्रोल
ईरान और इजरायल के युद्ध के चलते लगातार डीजल पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर की दिक्कत बनी हुई है। इसी वजह को लेकर रसोई गैस के दाम कई बार बढ़ चुके हैं और अब डीजल व पेट्रोल के दाम भी तीन-तीन रुपयचे बढ़ गए हैं। इससे जनता पर काफी असर पड़ेगा। जनता पहले से ही महंगाई का दंश झेल रही है। बमुश्किल से रसोई गैस सिलिंडर का इंतजाम कर पा रही है। यह आम लोगों के लिए बढ़ी समस्या बन गई है।
जिले के भाजपा नेता चलाएंगे डीजल-पेट्रोल रहित वाहन
जिले के भाजपा नेताओं ने डीजल पेट्रोल रहित वाहन चलाने का निर्णय लिया है। यह बात अलग है कि उन्हें मजबूरी में डीजल पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का सफर करना पड़ रहा है। जो प्रधानमंत्री ने आवाहन किया है कि उसको भाजपा नेता मान रहे हैं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने साइकिल से चलने का निर्णय लिया है।
यह बात सही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। सभी लोगों को कम से कम डीजल-पेट्रोल खर्च करना चाहिए। इससे चलने वाले वाहनों को भी कम से कम प्रयोग करें। इससे उन्हीं को फायदा होगा। उनका खर्च कम होगा। यहां तो रोजाना 50 हजार लीटर पेट्रोल और 90 हजार लीटर डीजल बिक जाता है। हालांकि इसकी उपलब्धता लगातार बनी हुई है।
- सतीश चंद्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
यह भी पढ़ें- बदायूं में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: गहरे पानी में डूबे 3 बच्चे, 14 वर्षीय किशोरी की मौत; 2 को बचाया